हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एअर इंडिया पर लगा 1 करोड़ जुर्माना, DGCA ने दी एक नियम का उल्लंघन करने की सजा, जानें क्या है मामला?

Air India Airlines: इंडिगो एयरलाइंस ने नियमों का उल्लंघन किया तो जो दुर्दशा हुई, वह पूरी दुनिया ने देखी। अब एअर इंडिया भी सेफ्टी नॉर्म्स का उल्लंघन किया हे, जिसके फलस्वरूप DGCA ने एयरलाइंस पर एक रोड़ का जुर्माना ठोका है।

विज्ञापन

Air India News: देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस एअर इंडिया को एक नियम का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने कंपनी पर एक करोड़ का जुर्माना ठोका है, क्योंकि कंपनी के एयरबस ए320 प्लेन ने जरूरी परिमशन लिए बिना उड़ान भरी और यात्रियों की जान को खतरे में डाला। ऐसा एक या 2 बार नहीं, बल्कि 8 बार किया गया है।

यह भी पढ़ें: एअर इंडिया के पायलट की बड़ी लापरवाही, टेकऑफ से पहले जमकर पी शराब, जानें कैसे हुआ हरकत का खुलासा?

टॉप मैनेजमेंट लापरवाही के लिए जिम्मेदार

DGCA ने कंपनी की हरकत को गंभीर किस्म का उल्लंघन माना और लापरवाही बरतने के लिए कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया। DGCA का कहना है कि 8 बार ऐसा हुआ जब, एयरबस ने सेफ्टी सर्टिफिकेट लिए बिना कई देशों और शहरों के लिए उड़ानें भरीं। इनमें नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी शामिल हैं। इसलिए जुर्माना ठोका जा रहा है।

विज्ञापन

हर साल DGCA जारी करता है सर्टिफिकेट

DGCA के अनुसार, 24-25 नवंबर 2025 को उड़ान भरने के लिए बेहद अनिवार्य एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) नहीं लिया था। यह सर्टिफिकेट हर साल DGCA के द्वारा जारी किया जाता है और इसे हासिल करने के लिए कंपनी के प्लेन को सभी जरूरी सुरक्षा मानक पूरे करने होते हैं। सर्टिफिकेट के बिना उड़ान भरना नियमों का उल्लंघन माना जाता है और संबंधित पर जुर्माना लगाया जाता है।

CEO को नोटिस भेजकर मांगा गया था जवाब

DGCA के अनुसार, जुर्माना लगाने के साथ-साथ एअर इंडिया के CEO कैम्पबेल विल्सन को नोटिस भेजकर जवाब मांग गया था, जिसमें कहा गया कि DGCA के आदेश को स्वीकार करते हैं, लेकिन गलती जानबूझकर नहीं की गई है। बरती गई लापरवाही पर गंभीरता से विचार किया गया है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी, इसका आश्वासन DGCA को जताते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चौथे दिन बैकफुट पर आया DGCA, वापस लिया वीकली रेस्ट नियम, IndiGo के हालात जल्द होंगे सामान्य

विमान हादसे के बाद बरती जा रही है सख्ती

बता दें कि साल 2025 में अगस्त महीने में गुजरात में हुए विमान हादसे के बाद कंपनी पर सख्ती बरती जा रही है। कंपनी के एक-एक मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। कंपनी DDGCA के साथ मिलकर अपनी कमियां सुधारने पर फोकस कर रही हे। कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola