Air India ने कर्मचारियों के लिए बनाई नई पॉलिसी, नहीं कर सकेंगे बिजनेस क्लास में सफर?

Air India ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई यात्रा नीति लागू करने का ऐलान किया है। इस नीति के तहत कंपनी के CEO, सीनियर अधिकारी और सीनियर कमांडर भी अब भारतीय शहरों में इकोनॉमी क्लास में ही यात्रा कर पाएंगे। जानिए नई पॉलिसी में और क्या बदलाव हुए हैं?

Air India | Kolkata Airport | Emergency Landing

एअर इंडिया की दो फ्लाइटें कैंसिल।

एयर इंडिया ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक नई पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के तहत 1 अप्रैल से इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन ने प्रीमियम सीटों को बुक करने वाले ग्राहकों के लिए यह फैसला किया है। दरअसल, एयरलाइन के कर्मचारियों को बिजनेस क्लास में सफर करने की इजाजत थी, लेकिन अब कर्मचारियों को प्रीमियम इकॉनमी या बिजनेस क्लास में अपग्रेड करने की इजाजत कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी। बिजनेस क्लास का टिकट देने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी यात्रियों को सीटें मिल सकें, इसके बाद ही एयरलाइन स्टाफ को अपग्रेड की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने बदला नियम

एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए नई यात्रा पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के तहत कंपनी के CEO, सीनियर अधिकारी और सीनियर कमांडर भी इकोनॉमी क्लास में यात्रा करेंगे। एयरलाइन के इस बदलाव को स्टेप्स में लागू किया जाएगा। 1 अप्रैल से टॉप मैनेजमेंट (वाइस प्रेसिडेंट और उससे ऊपर के अधिकारी) के लिए इकोनॉमी क्लास में सफर शुरू हो गया है। जबकि, 1 जून से सीनियर कमांडरों पर इस नियम को लागू किया जाएगा। इसके पहले ड्यूटी पर यात्रा करने वाले कर्मचारी घरेलू उड़ानों में भी बिजनेस क्लास में सफर कर सकते थे, लेकिन अब इसको कुछ ही परिस्थितियों के लिए लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

क्यों बदला नियम?

हाल के दिनों में प्रीमियम या बिजनेस क्लास सीटों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यात्रियों की मांग को देखते हुए ही इस नए नियम को लागू करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, ये फैसला सर्विस और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एयर इंडिया की कोशिश का एक हिस्सा है। इसके साथ ही एयरलाइन ने प्रीमियम क्लास सीटों की संख्या को भी बढ़ाने का ऐलान किया है। वर्तमान में एयरलाइन के A320 नैरो-बॉडी विमानों में हर हफ्ते 50,000 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें उपलब्ध रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ