सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच एअर इंडिया ग्रुप ने भी अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. रिफंड और फ्लाइट्स का स्टेटस जाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर तक कैंसिल रहेंगी. वहीं जेद्दा की उड़ाने 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी. इंडिगो एयरलाइंस ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक के लिए रद्द की हैं. अकासा एयर ने जेद्दा के लिए उड़ानें 10 नवंबर तक के लिए रद्द की हैं. रियाद के लिए फ्लाइट्स 30 नवंबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी तो यात्रियों से सहयोग की उम्मीद है.
एयरपोर्ट पर हमलों से सऊदी आना-जाना खतरनाक
हूती विद्रोहियों के हमले से सऊदी अरब में हालात खराब हैं और मिडिल ईस्ट में नई जंग शुरू हो गई है. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द करने का फैसला किया गया है. क्योंकि हूती विद्रोही सऊदी अरब के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. इससे सऊदी अरब आना और जाना खतरनाक साबित हो सकता है. सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हो रहे हमलों के चलते कई देशों की एयरलाइंस उड़ानें रद्द कर चुकी हैं. भारत की अकासा एयरलाइंस, इंडिगो एयरलाइंस, एअर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की हैं और यात्रियों को 24 अक्टूबर से पहले कंफर्म हो चुकी टिकटों का रिफंड भी मिलेगा.
एयरलाइंस ने दी एक बार फ्री री-बुकिंग की सुविधा
भारतीय एयरलाइंस ने यात्रियों को सुविधा दी है कि वे 7 नवंबर तक रियाद और दम्माम जाने के लिए सऊदी अरब में एअर इंडिया के वर्किंग स्टेशन से आने-जाने की टिकट सिर्फ एक बार मुफ्त री-बुक करा सकेंगे. 21 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट दोबारा बुक करा सकते हैं. जेद्दा के यात्री 31 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए एक बार मुफ्त टिकट री-बुक करा सकेंगे. इस टिकट पर आगामी 14 नवंबर तक यात्रा कर सकेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने यात्रियों को टिकट की एक बार फ्री री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जो सऊदी अरब, बहरीन या भारत के बीच किसी भी वर्किंग स्टेशन से बुक कराई जा सकेगी.
एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की हेल्पलाइन
एअर इंडिया- +91 11 69329333 / +91 11 69329999
एयर इंडिया एक्सप्रेस- +91 124 6935600
संबंधित खबरें
'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
50 mins ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
2 hrs agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
2 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
9 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
11 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
12 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
12 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
13 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines