काठमांडू एयरपोर्ट पर जाम हुआ Air India की फ्लाइट का पहिया, ट्रैक्टर की मदद से रनवे से हटाया

Air India, Kathmandu Delhi flight, air india flight, kathmandu to delhi flight, nepal airlines, Civil Aviation
विज्ञापन

Air India: काठमांडू से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रैक्टर की मदद से विमान को रनवे से हटाया गया। घटना काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता सुबास झा ने घटना की पुष्टि की।

प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार एयर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह करीब चार बजे तकनीकी खराबी आ गई। इंजीनियर्स की टीम ने जांच पड़ताल के बाद जानकारी दी कि विमान के लैंडिंग गियर में कोई खराबी आ गई थी, जिससे विमान  का पहिया लॉक हो गया था।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

दो इंटरनेशनल और 5 घरेलू फ्लाइट प्रभावित

प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली आ रही फ्लाइट में 179 यात्री सवार थे। तकनीकी खराबी की जानकारी के बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि विमान के रनवे पर खराब होने के बाद करीब एक घंटे तक फ्लाइट्स प्रभावित रहीं। दो अंतरराष्ट्रीय और पांच घरेलू उड़ानें आसमान में ही रोक दी गईं थीं। विमान के रनवे से हटाकर पार्किंग में ले जाने के बाद फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ