Air India Flight: गर्लफ्रेंड को फ्लाइट के कॉकपिट में ले जाने एक पायलट को भारी पड़ गया है। मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया के दो पायलटों (पायलट और सह-पायलट) को निलंबित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से कॉकपिट नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाए है। बताया गया है कि ये इस तरह का दूसरा मामला है।
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने उन दो पायलटों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली-लेह विमान AI-445 के कॉकपिट में एक अनधिकृत महिला को प्रवेश करने की अनुमति दी थी। केबिन क्रू की ओर से कॉकपिट नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद एयर इंडिया प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।
डीजीसीए ने जांच के लिए एक समिति गठित की है
एयर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि फ्लाइट एआई-445 की एक महिला मित्र ने नियमों का पालन किए बिना कॉकपिट में प्रवेश किया। इसके बाद दोनों पायलटों को एयर इंडिया ने ग्राउंड/ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीजीसीए ने कहा है कि इस मुद्दे की जानकारी है। इस मामले में प्रक्रियाओं के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए एक समिति भी बनाई गई है।
जानकारों की मानें तो ये मामला बेहद संवेदनशील है। इससे यात्रियों और चालक दल के लिए खतरा पैदा हो सकता है, क्योंकि लेह हवाई मार्ग को देश के सबसे कठिन और संवेदनशील हवाई मार्गों में से एक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कानून के तहत सुरक्षा और शर्तों का उल्लंघन बड़ा अपराध है।
दुबई-दिल्ली फ्लाइट में भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति देने वाले पायलट के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की कमी को लेकर DGCA ने एयरलाइन को तलब किया था। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उड़ान के एक केबिन क्रू सदस्य ने पायलट द्वारा गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में जाने की अनुमति देने के बारे में डीजीसीए में शिकायत दर्ज कराई थी।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
4 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
5 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
10 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
12 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines