Air India Flight: विजयवाड़ा में समय से तीन घंटे पहले कुवैत के लिए उड़ गया विमान, इंतजार करते रहे 17 यात्री
Edited By Naresh Chaudhary

Air-India flight
Edited By Naresh Chaudhary

Air-India flight
Air India Flight: तिरुचिरापल्ली (त्रिची) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां से कुवैत जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Flight) का विमान बुधवार को टिकट पर दिए गए समय से तीन घंटे पहले उड़ गया। इसके कारण विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 17 यात्री फंस गए। यात्रियों को सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर बताया गया कि विमान सुबह 9.55 बजे ही रवाना हो गया।
जानकारी के मुताबिक इन यात्रियों की ओर से दो दिन पहले टिकट बुक कराए थे। टिकट पर दिए गए समय के अनुसार आईएक्स-695 फ्लाइट के रवाना होने का समय दोपहर 1.10 बजे दर्ज था। फ्लाइट छूट जाने के बाद यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें उड़ान के समय में बदलाव के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी। उन्हें 11 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन विमान उससे पहले ही रवाना हो गया।
घटना के बाद यात्रियों के होश उड़ गए। जब यात्रियों ने हवाईअड्डे पर एयरलाइन कर्मचारियों से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि जिन वेबसाइटों के जरिए उन्होंने टिकट लिए थे, उन वेबसाइटों को फ्लाइट के समय में बदलाव के बारे में सूचित किया गया था। फ्लाइट छूटने से मायूस यात्रियों ने कहा कि वे दो दिन पहले टिकट बुक कराए थे। इसके बाद समय के लिए कैसे बार-बार वेबसाइटों को चेक कर सकते हैं।
बताया गया है कि विमान में केवल वही यात्री सवार हुए, जिन्होंने रीशेड्यूलिंग के बाद बुकिंग कराई थी। फ्लाइट सुबह 9 बजे त्रिची से विजयवाड़ा पहुंची और यहां से 9.55 बजे कुवैत के लिए रवाना हुई। जबकि पहले घोषणा की गई थी कि फ्लाइट 12.15 बजे त्रिची से विजयवाड़ा पहुंचेगी और दोपहर 1.10 बजे कुवैत के लिए उड़ान भरेंगे।
उधर हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन ने कुछ मुद्दों के कारण फ्लाइट की उड़ान को रीशेड्यूल किया था, जो अंतरराष्ट्रीय परिचालन में असामान्य नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एयरलाइन ने कुछ यात्रियों को विकल्प मुहैया कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: