लंदन: मेडिकल इमरजेंसी के बाद सोमवार रात एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट को लंदन डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में मौजूद एक यात्री ने उड़ान भरने के बाद बैचेनी होने और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
हीथ्रो पर अलर्ट
वहीं, मेडिकल इमरजेंसी घोषित होने के बाद लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस रनवे पर उड़ान उतरेगी वहां एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। यात्री के उतरते ही उसे प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी। इसके बाद उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
और पढ़िए –Weather Update: बढ़ने लगा पारा, क्या गर्मी इस साल तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड ?
उड़ान संख्या AI-102 न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी
जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या AI-102 न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के बाद एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इस बात की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी गई। एटीसी ने विमान के नजदीकी लंदन एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया। एयर इंडिया ने मीडिया में बयान दिया कि हीथ्रो हवाईअड्डे पर हमारा ग्राउंड स्टाफ सतर्क है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
27 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
35 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines