Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस फ्लाइट ने भारत से उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक इस फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। फ्लाइट दिल्ली से अमेरिका जा रही थी कि 25 हजार फीट की ऊंचाई पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला ले लिया। इसके बाद ATC अधिकारियों से को-ऑर्डिनेट करके फ्लाइट को रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग का कारण टेक्निकल फॉल्ट बताया जा रहा है। एयर इंडिया के अधिकारी एयरपोर्ट अधिकारियों के संपर्क में हैं। प्लेन में आई खराब को ठीक करने के प्रयास जारी हैं। रूसी अधिकारियों ने मेहमानों का ख्याल रखने और उन्हें किसी दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रबंधन करने का आश्वासन एयर इंडिया को दिया है। एयर इंडिया एयरलाइंस की ओर से पोस्ट करके मामले की जानकारी दी गई।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी
एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-183 ने दिल्ली एयरपोर्ट से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 225 पैसेंजर्स और 19 क्रू मेंबर्स थे। फ्लाइट समय से टेकऑफ हुई थी और अपने सफर पर थी कि अचानक पायलट को प्लेन को खराबी महसूस हुई। पायलट ने हादसा होने की आशंका जताते हुए तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड करने का फैसला लिया। इसके लिए पायलट ने रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया।
परमिशन मिलने के बाद फ्लाइट को एयरपोर्ट पर लैंड कराया। एयरपोर्ट स्टाफ ने पैसेंजरों को रेस्क्यू करके टर्मिनल हाउस पहुंचाया। क्योंकि रूस में एयर इंडिया का स्टाफ नहीं है, इसलिए रूसी अधिकारी वहां तैनात अन्य अधिकारियों जरिए पैसेंजरों के साथ को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं। सभी पैसेजर्स सुरक्षित हैं और उन्हें जल्दी ही दूसरी फ्लाइट में बोर्ड कराया जाएगा। एयर इंडिया अधिकारियों ने पैसेजरों ने सहयोग करने की अपील की है।
एयर इंडिया के बेडे में शामिल हुआ नया विमान
बता दें कि एयर इंडिया के बेड़े में पहला नैरोबॉडी प्लेन शामिल हो गया है, जो दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर सेवाएं देगा। VT-RTN रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एकदम नया A320neo प्लेन 7 जुलाई 2024 को टूलूज़ स्थित एयरबस मुख्यालय से दिल्ली पहुंचा। विमान ने 18 जुलाई को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट एआई813 शुरू की।
एयर इंडिया के नए ए320 नियो विमान में 3 केबिन बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी है। बिजनेस क्लास केबिन में 8 शानदार सीटें हैं, जिनमें से प्रत्येक में 40 इंच की सीट पिच और 7 इंच की रिक्लाइन, लेग रेस्ट, फुटरेस्ट, मूवेबल आर्मरेस्ट, 4 साइड वाली एडजस्टेबल हेडरेस्ट और एक एक्सटेंडेबल ट्रे टेबल है, जो एक बटन के हल्के दबाव पर खुल जाती है। इसमें एक PED (पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस) होल्डर भी शामिल है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
49 mins agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
1 hr ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
5 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
5 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
6 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
7 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines