पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा दिल्ली से उड़ा एयर इंडिया का विमान, कंपनी ने बताया कैसे हुई गलती?
एयरलाइन के मुताबिक, यह घटना फ्लाइट AI479 के साथ हुई और यह तब हुई जब विमान अमृतसर में लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

एयर इंडिया के एक प्लेन के पाकिस्तानी एयरस्पेस में गलती से घुसने का मामला सामने आया है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि यह प्लेन 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रहा रहा था. अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ‘गो-अराउंड’ यानी – लैंडिंग रद्द करके दोबारा चक्कर लगाने की प्रक्रिया के दौरान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुस गई थी.
एयरलाइन के मुताबिक, यह घटना फ्लाइट AI479 के साथ हुई और यह तब हुई जब विमान अमृतसर में लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था.
एयर इंडिया ने कहा, ’22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्लाइट AI479 के क्रू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ‘गो-अराउंड’ करते समय पाकिस्तानी एयरस्पेस में थोड़ी सी घुसपैठ की.’ एयरलाइन ने कहा कि इस मामले की जानकारी संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: