Air india flight crews new uniform: एयर इंडिया से साड़ी अब विदा होने वाली है। नवंबर तक महिला फ्लाइट क्रू के लिए नई यूनिफॉर्म आ सकती है। बताया जा रहा है कि महिलाओं के लिए खास चूड़ीदार डिजाइन वाली यूनिफॉर्म को सेलेक्ट कर लिया गया है। पुरुषों की यूनिफॉर्म भी चेंज होगी। उनके लिए भी सूट शामिल किया जाएगा। छह दशकों के बाद एयर इंडिया यूनिफॉर्म को चेंज करने जा रहा है।
लगभग तय हो चुका है कि नवंबर तक महिला कर्मियों की अलमारी से अब साड़ी हट जाएगी। 1962 तक महिला कर्मियों की वर्दी में स्कर्ट, जैकेट और टोपी शामिल थी। लेकिन उसके बाद दिवंगत जेआरडी टाटा के निर्देशों के बाद स्पोर्ट साड़ियों को वर्दी के तौर पर शामिल किया गया था। जिसके बाद पहली साड़ियां बिन्नी मिल्स से ली गई थीं। क्रू के नए लुक का जिम्मा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को दिया गया है। जिनकी ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें-Weather Update Today : आज इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, जानें IMD का अलर्ट
विस्तारा के कर्मियों की यूनिफॉर्म भी चेंज होगी
लेकिन कहा जा रहा है कि नए लुक में आपको पारंपरिक लुक का विकल्प भी दिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि महिलाओं के लिए चूड़ीदार और पुरुष क्रू मेंबर्स के लिए सूट मुहैया करवाया जाएगा। साड़ी को पूरी तरह वर्दी से हटा दिया जाएगा। वहीं, एक अन्य अधिकारी की ओर से ये भी कहा गया है कि अभी साड़ी को पूरी तरह विदा नहीं किया जा सकता।
एयरलाइन को वर्दी के तौर पर साड़ी का विकल्प भी दिया गया था। ये पारंपरिक साड़ी से थोड़ा अलग थी। लेकिन प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। एयर इंडिया की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नया लुक पारंपरिक साड़ी के चाह्वानों को निराश कर सकता है।
सबसे पहले नई ड्रेस दिखेगी ए350 विमान में
एयर इंडिया से रिटायर हो चुकीं एक महिला क्रू ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि 1972 तक हमें अच्छे ढंग से साड़ी पहननी सिखाई गई थी, इस वर्दी में हमें काम करना भी पसंद था। बताया गया है कि नई वर्दी का रंग डार्क रेड, बैंगनी या गोल्ड कलर में हो सकता है।
बता दें कि विस्तारा का विलय भी एयर इंडिया में हो चुका है। उसकी वर्दी भी अब सेम होगी। एयर लाइन की नई यूनिफॉर्म सबसे पहले ए350 विमान में देखने को मिलेगी। इस बाबत 10 अगस्त को एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन की ओर से भी घोषणा की जा चुकी है।
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
11 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
20 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines