बीते 12 जून को अहमदाबाद में हुए एअरइंडिया प्लेन क्रैश के महज 38 घंटे बाद ही 14 जून 2025 को दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-187 (बोइंग 777) उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद 900 फीट नीचे गिर गई। यह घटना सुबह 2:56 बजे फ्लाइट के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होने के तुरंत बाद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान में स्टॉल और ‘डू नॉट सिंक’ वार्निंग सायरन भी बजा, जिससे पायलट सतर्क हो गए। पायलट्स ने तेजी से कार्रवाई करके विमान को स्थिर किया और नौ घंटे की उड़ान के बाद यह वियना में सुरक्षित उतर गया। इसके बाद विमान दूसरे क्रू मेंबर्स के साथ टोरंटो भी गया। वहीं, इस हादसे के बाद डीजीसीए ने एअर इंडिया के सिक्योरिटी चीफ को तलब किया है।
एअरइंडिया की सुरक्षा पर उठे थे सवाल
यह घटना 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के भयानक हादसे के 38 घंटे बाद हुई, जिसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस वजह से एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।
हटाए गए पायलट, जांच शुरू
एअर इंडिया ने इस घटना की सूचना तुरंत सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी थी, जिसके बाद दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच शुरू की गई। DGCA ने एअर इंडिया के सिक्योरिटी चीफ को तलब किया है और रखरखाव व परिचालन में खामियों की जांच की जा रही है।
23 जून से शुरू हुआ ऑडिट
बीते 23 जून 2025 को DGCA ने गुरुग्राम में एयर इंडिया के मुख्यालय पर ऑडिट किया था। इसमें उड़ान संचालन, शेड्यूलिंग और नियंत्रण केंद्र की जांच शुरू की गई है। जांच में मौसम, यांत्रिक खराबी या पायलट की गलती जैसे कारणों की पड़ताल की जाएगी। इससे एअरइंडिया के नियमों में बदलाव और सख्ती की उम्मीद है।
एयर इंडिया पर बढ़ा दबाव
लगातार तकनीकी समस्याओं और अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कई उड़ानों में खराबी की खबरें आई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरलाइन और नियामक पर सख्त कदम उठाने का दबाव है।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines