Air India Express: तिरुवनंतपुरम से मस्कट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, टेकऑफ के 47 मिनट बाद लौटी

Air India Express
विज्ञापन

Air India Express: तिरुवनंतपुरम से मस्कट (ओमान) जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण 47 मिनट बाद लौट आई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के ऑन-बोर्ड कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ के तुरंत बाद फ्लाइट वापस लौटी।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट संख्या IX 549 ने केरल से आज सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट (Air India Express) की सुबह 9.17 बजे वापस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मौजूद एक पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिली थी जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने वापस लौटने का फैसला किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1617408643456196612

क्रू मेंबर के अलावा 105 यात्री थे सवार

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, “सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।” उन्होंने कहा कि एयरलाइन यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है और यहां से दोपहर एक बजे उड़ान भरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों का अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ