हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Air India Express का छात्रों को खास ऑफर, टिकट पर 10% छूट और 25 किलो बैगेज

Air India Express ने छात्रों के लिए खास ऑफर दिया है. घरेलू टिकट पर 10% छूट, 25 किलो बैगेज और ₹99 में डेट चेंज की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन
छात्रों को फ्लाइट टिकट पर 10% छूट, 25 किलो बैगेज (Photo-AI Generated)

त्योहारी सीजन से पहले Air India Express ने छात्रों के लिए खास ऑफर शुरू किया है. इसके तहत छात्रों को घरेलू उड़ानों के टिकट पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी. इसके अलावा उन्हें सामान्य सीमा से ज्यादा सामान ले जाने की सुविधा भी दी जाएगी. एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, स्टूडेंट फेयर में छात्रों को 25 किलो तक चेक-इन बैगेज की सुविधा मिलती है. यानी सामान्य 15 किलो की सीमा के मुकाबले 10 किलो अतिरिक्त सामान ले जाया जा सकता है.

टिकट पर 10 फीसदी की छूट

यह ऑफर घरेलू उड़ानों के Value Fare पर लागू है. छात्रों को बेस फेयर पर 10 फीसदी की सीधी छूट मिलेगी. इसके साथ ही सीधे Air India Express की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुकिंग करने वाले छात्रों को 99 रुपये में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा भी दी जा रही है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए छात्र की उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए. यात्रा के समय छात्र को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान की ओर से जारी वैध फोटो आईडी दिखानी होगी. आईडी में छात्र का नाम और जन्मतिथि दर्ज होनी चाहिए. एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान यह आईडी दिखाना जरूरी होगा.

वेबसाइट या ऐप से बुकिंग पर अतिरिक्त छूट

Air India Express अपनी वेबसाइट और ऐप से सीधे टिकट बुक करने वाले यात्रियों को दूसरे प्रोमो ऑफर भी दे रही है. एयरलाइन की वेबसाइट पर मौजूदा ऑफर्स में Book Direct और Visa कार्ड ऑफर भी शामिल हैं. एयरलाइन के एक अन्य ऑफर के तहत पात्र Visa डेबिट या क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर प्रति यात्री 600 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इस ऑफर की शर्तें और वैधता बुकिंग के समय लागू नियमों पर निर्भर करेंगी.

विज्ञापन

कितने शहरों को जोड़ती है एयर इंडिया एक्सप्रेस?

Air India Express की वेबसाइट के मुताबिक, एयरलाइन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट पर उड़ानें संचालित करती है. कंपनी की वेबसाइट पर 25 किलो फ्री चेक-इन बैगेज वाला स्टूडेंट फेयर भी उपलब्ध बताया गया है. छात्रों के लिए यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें पढ़ाई, छुट्टियों या त्योहार के दौरान घर और कॉलेज के बीच हवाई यात्रा करनी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola