Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का संकट सुलझ गया है। केबिन क्रू मेंबर्स ने प्रबंधन से बातचीत के बाद काम पर लौटने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार शाम को स्थिति उस समय गड़बड़ा गई थी, जब 100 से अधिक सीनियर केबिन क्रू मेंबर्स ने बीमार होने की सूचना मैनेजमेंट को दी थी। जबकि सीधे तौर पर ये लीव एयरलाइन के एचआर की नीतियों में बदलाव के विरोध में थीं। इसके बाद एयरलाइन ने कर्मियों को वीरवार शाम 4 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। अब एयरलाइन और केबिन क्रू मेंबर्स के बीच विवाद का निपटारा हो गया है। सभी क्रू मेंबर्स ने काम पर लौटने की बात कही है।
एयरलाइन की ओर से 25 क्रू मेंबर्स को जारी किया गया टर्मिनेशन लेटर वापस ले लिया गया है। वहीं, क्रू मेंबर्स को भरोसा दिया गया है कि उनके जो भी मुद्दे हैं, उन पर विचार किया जाएगा। दिल्ली के श्रम आयुक्त कार्यालय में बैठक के दौरान क्रू मेंबर्स और प्रबंधन में बातचीत सिरे चढ़ी। सूत्रों के अनुसार एयरलाइन की ओर से मीटिंग में कहा गया कि वे सभी टर्मिनेशन लेटर वापस लेंगे। लेकिन बर्खास्त किए गए कर्मियों के आंतरिक मामलों की समीक्षा जरूर होगी। जिसके बाद केबिन क्रू मेंबर्स काम पर लौटने को सहमत हो गए।
एयरलाइन ने कहा कि मीटिंग की सफलता से वे लोग खुश हैं। अपने कर्मियों का काम पर लौटने पर स्वागत करते हैं। हमारी उड़ानें रेगुलर होंगी और अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे सकेंगे। एयरलाइन लोगों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगती है। दोबारा ऐसा न हो, इसके प्रयास होंगे। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) को मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके कारण केबिन क्रू मेंबर्स की भर्ती की जा रही है। स्ट्राइक के कारण बुधवार को 90, वीरवार को 85 फ्लाइटें रद्द हुई थीं।
एआई के पास फिलहाल 2 हजार केबिन क्रू
बाद में एयरलाइन ने 25 कर्मियों को बर्खास्त करने का ऐलान किया था। लेकिन इस बीच दिल्ली के मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय ने सुलह का रास्ता निकालने के लिए एयरलाइन से बात की। जिसके बाद टाउन हॉल में सफल मीटिंग हुई और विवाद का हल निकल गया। अभी एआई लगभग 350 उड़ानें रोजाना ऑपरेट करता है। फिलहाल उसके पास 2 हजार क्रू मेंबर्स का स्टाफ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिख शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि वेतन कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बजाय बाहरी स्टाफ को तवज्जो दी जा रही है। उनके भत्ते कम किए जा रहे हैं। जिसके बाद हड़ताल की नौबत आ गई थी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines