Air India Express Resolve Dispute: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बर्खास्त किए गए सभी केबिन क्रू मेंबर्स को फिर से बहाल कर दिया है। वहीं क्रू मेंबर्स ने भी दोबारा काम पर लौटने की हामी भर दी है। मुख्य श्रम आयुक्त ने आज दोपहर बैठक बुलाकर बातचीत जरिए प्रबंधन और क्रू के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया। दो दिन पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस के 300 क्रू मेंबर्स एक साथ सिक लीव पर चले गए थे। इसके बाद सभी ने अपना फोन भी बंद कर दिया था। जिससे अचानक कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी।
जानकारी के अनुसार 300 कर्मचारियों के सिक लीव पर चले जाने के बाद कंपनी को बुधवार को 90 से ज्यादा उड़ानें रदद् करनी पड़ीं थी। घटना के बाद एअर इंडिया बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था, लेकिन बर्खास्तगी के 10 घंटे बाद ही एयरलाइन ने अपना फैसला बदल दिया। इससे पहले मंगलवार की रात क्रू की कमी के कारण उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया गया। इसमें घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें भी शामिल थीं। वहीं मंगलवार को भी कंपनी को अपनी 85 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थी।
मामले में एअर इंडिया एक्सप्रेस में चल रहे संकट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लेेते हुए कंपनी से रिपोर्ट तलब की थी। उड़ानें रद्द होने के बाद कंपनी के सीईओ आलोक सिंह ने बयान जारी कर बताया कि क्रू ने बीमारी का कारण बताकर लीव ली है। 300 से ज्यादा क्रू मेंबर्स ने फ्लाइटों के उड़ान भरने से पहले बीमार होने का कारण बताकर कंपनी को लीव लेटर दे दिया। कंपनी ने पैसेंजर्स को रिफंड देने का वादा किया था।
केबिन क्रू के सभी मुद्दों का निकाला जाएगा हल
मीटिंग के बाद केंद्रीय मुख्य श्रम आयुक्त ने बयान जारी कर कहा कि 25 केबिन क्रू को तत्काल बहाल करने पर सहमति बनी है। जिन्होंने बीमार होने की सुचना देने के बाद कंपनी ने 7 और 8 मई को बर्खास्त कर दिया था। प्रबंधन केबिन क्रू के मामलों और सेवा से जुड़े नियमों की समीक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि बैठक के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर गौर किया जाएगा और उनका समाधान निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक्शन, क्रू मेंबर्स को थमाए टर्मिनेशन लेटर, मैनेजमेंट ने आज शाम बुलाई अहम मीटिंग
ये भी पढ़ेंः Air India पर आई आफत! अचानक Sick Leave पर गए पायलट-क्रू मेंबर्स, 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
संबंधित खबरें
विपक्ष के आगे झुका EC? 24 घंटे में 2 बड़े फैसले; 2018 में किया था विरोध
10 mins ago'शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, सरकार...', कारोबारियों की शिकायत पर दीपके
20 mins ago'सभी लोग समझदारी से...', CJP के तिरंगा मार्च से पहले याचिका पर बोला SC
1 hr agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 hr ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
1 hr ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
2 hrs agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
2 hrs agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
6 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines