Air India Express flight Tiruchirappalli Sharjah route clarify no emergency: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर घंटों हवा में चक्कर लगाने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की लैंडिंग पर एयरलाइंस की पहली प्रतिक्रिया आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम तिरुचिरापल्ली-शारजाह मार्ग पर उड़ान भरने विमान की मीडिया रिपोर्ट मिली है।
प्रवक्ता ने कहा कि इस पूरे मामले में हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि विमान के चालक क्रू द्वारा कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद विमान की एहतियातन सुरक्षित लैंडिंग की गई है।
ये भी पढ़ें: मशहूर फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे के राजनीतिक करियर की हुई शुरुआत, इस पार्टी में हुए शामिल
विमान के वजन को कम किया गया
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि लैंडिंग से पहले रनवे की लंबाई को ध्यान में रखते हुए और ईंधन, विमान के वजन को कम करने के लिए बताए गए प्रोटोकॉल का पालन किया है। विमान ने एहतियातन कई बार चक्कर लगाए। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की गहनता से जांच की जाएगी।
वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि विमान के यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। बता दें विमान में करीब 141 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए थे। मौके पर 20 एंबुलेंस, फायर विभाग की गाड़ियां और अन्य बचाव दल पहुंचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब 8.14 बजे विमान ने त्रिची एयरपोर्ट पर लैंड किया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं, मामले में किसी के जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में कहां चूकी कांग्रेस? हाईकमान की समीक्षा बैठक में अशोक गहलोत ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
53 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines