आसमान में उड़ती फ्लाइट में उस वक्त एक बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला, जब मस्कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। उड़ान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गर्भवती महिला को बीच आसमान में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गनीमत रही कि फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू और एक यात्री नर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चे की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।
महिला थी थाई नागरिक
यह मामला सोमवार देर रात का है, जब फ्लाइट नंबर IX-442 मुंबई की ओर बढ़ रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला थाई नागरिक थी और सफर के दौरान अचानक उसे तेज दर्द शुरू हुआ। हालात बिगड़ते देख केबिन क्रू ने तुरंत मोर्चा संभाला। फ्लाइट में ही महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फ्लाइट के पायलटों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मुंबई एयरपोर्ट पर प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति ली। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी के समय प्लेन 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ
बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान मुंबई पहुंचा, पहले से तैयार मेडिकल टीम ने मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया। एयरलाइन की एक महिला कर्मचारी भी उनके साथ भेजी गई, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग, हांगकांग से दिल्ली आ रहा था विमान
एयरलाइन का आया बयान
एयरलाइन का कहना है कि वह थाईलैंड वाणिज्य दूतावास के संपर्क में है, ताकि महिला की घर वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा सके। बता दें कि ऐसी घटनाएं उड़ानों में बेहद दुर्लभ होती हैं, लेकिन इस तरह के मामलों के लिए एयरलाइन स्टाफ को खास प्रशिक्षण दिया जाता है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines