Air India Express: केरल से सऊदी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट डायवर्ट, तिरुवनंतपुरम में हुई लैडिंग

Air India Express

 Air India Express: केरल के कालीकट से सऊदी अरब के दम्मन जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को डायवर्ट किए जाने के बाद तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, दम्मन जा रही फ्लाइट में कुल 168 यात्री सवार थे। एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने तकनीकी खराबी का जानकारी दी जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर तिरुवनंतपुरम में लैंडिंग कराई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से बताया गया कि 168 यात्रियों के साथ कालीकट-दम्मम पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 385) के टेकऑफ होने के बाद तेल रिसाव की जानकारी हुई जिसके बाद फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम की ओर डायरवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि फ्लाइट ने 12.15 बजे तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित लैंडिंग की और यात्रियों को विमान से उतारा।

एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दम्मम भेजने की व्यवस्था की जा रही है जो आज 15:30 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ