Air Flights News: फ्लाइट बुक कर चुके हैं या बुक करने की प्लानिंग है तो यह खबर जरूर पढ़ लें. फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट निकल रहे हैं तो भी यह खबर पढ़कर निकलें और एयरलाइन से फ्लाइट का अपडेट जरूर ले लें, अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है. क्योंकि भारत से दुनियाभर में जाने वाली 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं. एअर इंडिया और इंडिगो एयलाइन के यात्रियों के लिए खास हिदायत है कि वे फ्लाइट्स का अपडेट लेकर ही आगे का प्लान बनाएं.
एयरबस के A320 फैमिली प्लेन में आई खराबी
बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने अपने A320 मॉडल के करीब 6000 प्लेन वापस बुला लिए गए हैं, क्योंकि सूर्य की किरणों से इनके सॉफ्टवेयर का डेटा हवाई सफर के दौर करप्ट हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइट का रूट बदलने, रास्ता भटकने या हादसा होने का खतरा पैदा हो गया है. इसलिए कंपनी को अपने विमानों का सॉफ्टवेयर अपडेट करना है, हार्डवेयर रि-अलाइनमेंट करना है, इसके लिए विमानों को ऑन ग्राउंड करना पड़ा है.
फ्लाइट कंट्रोलर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाएगा
यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने इमरजेंसी एयरवर्दिनेस डायरेक्टिव (EAD) जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि A320 विमानों में फ्लाइट को कंट्रोल करने वाला सर्विसेबल एलिवेटर एलेरॉन कंप्यूटर (ELAC) इंस्टॉल करना अनिवार्य है, उसके बाद ही इन विमानों को हवाई सफर पर जाने की परमिशन मिलेगी, क्योंकि इन विमानों पर सोलर एडिऐशन का खतरा मंडरा रहा है. बता दें कि इन विमानों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत में होता है. इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के पास इस मॉडल के करीब 550 प्लेन हैं.
एअर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एअर इंडिया ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. पोस्ट में लिखा कि ए320 विमानों में तकनीकी खराबी के कारण इनका सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बदलने की जरूरत है. इसलिए खेद है कि यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. जब तक विमान री-सेट नहीं हो जाते, तब तक फ्लाइट्स डिले हो सकती हैं या कैंसिल हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध हैकि वे किसी भी तरह की क्वेरी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-69329333 या 011-69329999 पर संपर्क करें.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
5 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines