अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की चर्चा न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। फ्लाइट लंदन जा रही थी, वहां भी शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे की जांच चल रही है कि आखिर इसकी वजह क्या थी। दो बातों की चर्चा एक्सपर्ट सबसे अधिक कर रहे हैं, पहला, फ्लैप और दूसरा, लैंडिंग गियर।
फ्लैप को लेकर क्या है आशंका?
कुछ लोगों का मानना है कि फ्लैप इस हादसे के पीछे की एक सबसे बड़ी वजह हो सकता है, जिससे विमान ऊपर जाने की जगह नीचे आ गया और पायलट उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। इससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक साथ इतने लोगों की जान चली गई। लोगों की नजर विमान के लैंडिंग गियर पर भी टिकी हुई है।
लैंडिंग गियर पर क्यों उठ थे सवाल?
दरअसल, विमान के टेकऑफ करने के कुछ ही सेकंड बाद लैंडिंग गियर को ऊपर कर लिया जाता है, लेकिन हादसे के समय के वीडियो को देखने पर साफ पता चल रहा है कि टेकऑफ के काफी समय बाद तक विमान का लैंडिंग गियर ऊपर नहीं हुआ था, जो किसी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
NDTV से बातचीत करते हुए भारतीय वायु सेना (IAF) के अनुभवी पायलट और विमानन विशेषज्ञ कैप्टन एहसान खालिद ने कहा कि लैंडिंग गियर हमेशा नीचे था और यह एक ऐसी चीज है जिसे हर स्थिति में गंभीरता से देखा जाना चाहिए। लैंडिंग गियर हमेशा टेकऑफ के बाद ऊपर कर लिया जाता है, सिवाय इसके कि कोई हवा का झोंका हो या विमान उतरने वाला हो। ऐसे में लैंडिंग गियर का ऊपर न किया जाना भी बेहद महत्वपूर्ण संकेत है।
AI-171 विमान दुर्घटना पर कमर्शियल पायलट कैप्टन अशरफ शेख का कहना है कि यह मानवीय भूल हो सकती है। हो सकता है कि पायलट ने गलती से लैंडिंग गियर के बजाय फ्लैप को ऊपर कर दिया हो। मेरे अनुभव के आधार पर यही एकमात्र स्पष्टीकरण है। दूसरी संभावना हानिकारक ईंधन है, जो दोनों इंजनों को उचित ईंधन सप्लाई से रोक सकता है, जिससे विमान के गिरने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी और पक्षी के टकराने की संभावना पर भी विचार किया जाना चाहिए।
क्या होता है लैंडिंग गियर?
हवाई जहाज को लैंड कराने या टेकऑफ कराने के लिए लैंडिंग गियर सबसे अहम होता है। जब विमान जमीन पर होता है, तो उसका पूरा वजन इन्हीं लैंडिंग गियर्स पर होता है, जिन्हें आम भाषा में विमान के पहिए कहा जाता है। जब विमान टेकऑफ कर लेता है तो लैंडिंग गियर को ऊपर कर लिया जाता है और लैंडिंग से पहले इसे फिर से नीचे किया जाता है। इसका पूरा नियंत्रण पायलट के पास होता है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
10 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
12 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines