अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बोइंग विमान को लेकर फिर चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के पास अभी 27 बोइंग 787-8 ड्रीलाइनर विमान हैं। इनमें से 1 विमान अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया है। इन सभी को अमेरिका से खरीदा गया था। बोइंग प्लेन का बनाने वाली अमेरिकी कंपनी का दावा है कि कई तकनीकी जांच के बाद इसे देशों को बेचा जाता है।
लंदन, सिंगापुर, दुबई, टोक्यो और सिडनी के लिए भरते हैं उड़ान
एयर इंडिया के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत इन विमानों का इस्तेमाल इंटनेशनल उड़ानों के लिए करता है। बोइंग 787-8 ड्रीलाइनर विमान अहमदाबाद, दिल्ली, और मुंबई से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल उड़ानों के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। यात्री इन विमानों को लंदन, सिंगापुर, दुबई, टोक्यो और सिडनी जैसी डेस्टिनेशन्स के लिए इस्तेमाल करते हैं। कंपनी दावा करती है कि इन विमानों की गिनती दुनिया के सबसे अधिक हाईटेक विमानों में होती है, लेकिन अहमदाबाद हादसे ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बोइंग ने साल 2025 में दुनिया भर बेचे 1700 से ज्यादा प्लेन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग द्वारा साल 2025 में दुनिया के अलग-अलग देशों को करीब 1700 से ज्यादा प्लेन बेचे गए हैं। देश इन विमानों का इस्तेमाल लंबी दूरी यात्रा के लिए करते हैं। एशिया और अलावा यूरोप के भी कई देशों में बोइंग प्लेन का इस्तेमाल होता है।
ये भी पढ़ें- पैसेंजर्स और केबिन क्रू की जानकारी आई सामने, प्लेन क्रैश मामले में DGCA ने दिया बयान
बोइंग के इतिहास में पहली बार हुआ उनका प्लेन क्रैश
बोइंग के787-8 वेरिएंट वाले प्लेन ने साल 2009 पहली उड़ान भरी थी। अपने 15 सालों के इतिहास में पहली बार यह प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे हाईटेक विमानों में होगी। इसकी बॉडी कार्बन फाइबर कंपोजिट से बनी होती है। बोइंग का दावा है कि यह कम फ्यूल खर्च में लंबी दूरी की यात्रा करती है।
संबंधित खबरें
टोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
19 mins agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
3 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
3 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines