Air Hostess Caught One KG gold at Kannur Airport: अभिनेत्री करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म क्रू हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म NETFLIX पर रिलीज हुई है। फिल्म में तीनों नायिकाएं एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग करती हैं। आज ऐसी ही रियल घटना केरल के कुन्नूर एयरपोर्ट पर सामने आई, जहां एक एयर होस्टेस को गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ा गया है। आरोपित एयर होस्टेस के पास एक किलो सोना बरामद हुआ जो मस्कट से कुन्नूर अपने मलाशय में छिपाकर लाया गया था। डीआरआई कोचीन की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एयर होस्टेस को पकड़ा गया। पकड़ी गई एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया गया है, जो कोलकाता की रहने वाली हैं और मस्कट से कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं फ्लाइट में क्रू मेंबर थीं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इनपुट के आधार पर डीआरआई कन्नूर की टीम ने एयर होस्टेज को गिरफ्तार किया और उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली। इसी दौरान उसके मलाशय में छिपाकर लाया गया 960 ग्राम तस्करी किया गया सोना बरामद हुआ। पूछताछ और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया। सूत्र ने दावा किया कि भारत में यह पहला मामला है, जहां एयरलाइन चालक दल के किसी सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।
अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। सूत्र ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि तस्करी गिरोह में केरल के लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः रेल मंत्री ने नहीं दिया जवाब, तो केरल कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन से कर डाली ये विशेष अपील
ये भी पढ़ेंः भयंकर गर्मी के बीच भी कैसे देश की रक्षा कर रहे BSF के जवान? देखिए बॉर्डर से Ground Report
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
41 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
56 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines