भारत के लाखों ट्रक ड्राइवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही वो वक्त आने वाला है, जब चाहे जितनी मर्जी झुलसा देने वाली गर्मी पड़े, लेकिन माल को एक से दूसरी जगह पहुंचाने के काम में लगे ड्राइवर्स एकदम चिल होकर ड्राइविंग पर फोकस कर पाएंगे। देश की सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, लगभग 10 महीने बाद जिसका असर दिखने लग जाएगा। ऐसे में दिलचस्प बात यह है कि देश का परिवहन मंत्रालय ऐसा क्या करने जा रहा है।
जुलाई में दिया था परिवहन मंत्री ने संकेत
बता देना जरूरी है कि इसी साल जुलाई में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रक ड्राइवर्स की सुविधा को लेकर देश की सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाए जाने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि तपती गर्मी में काम करना ट्रक ड्राइवरों के लिए बड़ी मजबूरी है। उन्हें इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाना जरूरी करने पर विचार कर रही है। अब परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में तैयार मसौदे को मंजूरी दे दी है। एक कार्यक्रम में गडकरी ने इस पर बात की।
यह भी पढ़ें: कर्ज माफी ऑफर करने वाले विज्ञापनों पर RBI की चेतावनी, सतर्क रहें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
1 अक्टूबर 2025 के बाद बनेंगे AC केबिन वाले ट्रक
उधर, परिवहन मंत्री के अनुसार मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में परिवहन मंत्रालय की तरफ से साफ कर दिया गया है कि 1 अक्टूबर 2025 के बाद बनने वाले N2 और N3 कैटेगरी के ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया ही लगाया जाएगा। IS14618:2022 के अनुसार इनकी टेस्टिंग की जाएगी। यहां इस मामले में यह बात भी उल्लेखनीय है कि अमेरिका जैसे देशों में मालवाहक वाहनों के चालकों के आराम और उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता में हैं। वहां ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाता है, जबकि भारत में ऐसा नहीं है।
मिलें 35 हजार करोड़ के कंपनी के मालिक से, जिसने जीरो से खड़ा किया अरबों का साम्राज्य, सफलता की कहानी भर देगी जोश
रोड सेफ्टी के लिए स्कूल प्रबंधनों से की गडकरी ने अपील
अब इस समस्या का हल निकालते हुए केंद्रीय नितिन गडकरी ने भरोसा दिया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूसरी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के साथ अब ताजा फैसले पर गौर करें तो ट्रक ड्राइवरों की सुविधा और काम की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा। इसी के साथ रोड सेफ्टी अभियान को लेकर भी देश की सरकार ने विश्व बैंक के साथ एक नई पहलकदमी की है। इस पर सहमति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि रोड सेफ्टी के लिए स्कूल प्रबंधनों को आगे आना चाहिए।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines