Asaduddin Owaisi on PM Modi: लोकसभा चुनाव के दौरान जहां बीजेपी चुनावी मंच से विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है तो विपक्षी भी ईंट की जवाब पत्थर से देने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है तेलंगाना की हैदराबाद सीट से, जहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है।
हैदराबाद के लोग नहीं है मवेशी
दरअसल पीएम मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि कांग्रेस और बीआरएस ने AIMIM को हैदराबाद कई सालों से लीज पर दिया है। पीएम मोदी के बयान पर बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद के लोग मवेशी नहीं है, वो भी इस देश के नागरिक हैं, वो किसी की संपत्ति नहीं हैं जिनका राजनीतिक पार्टियां आपस में सौदा करेंगी।
40 साल से जीत रही है AIMIM
AIMIM नेता ने कहा कि पीएम मोदी तेलंगाना आए थे और उन्होंने कहा कि हैदराबाद सीट ओवैसी को लीज पर दी गई है। पिछले 40 सालों से हम यहां हिन्दुत्व की खराब विचारधारा को हराते आए हैं और AIMIM के लिए लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। इंशाअल्लाह इस बार हिन्दुत्व फिर हारेगा।
21 लोगों के पास सबसे अधिक संपत्ति
असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मोदी उन लोगों के हाथों बंधे हुए हैं, जिन्होंने उनकी पार्टी को 6 हजार करोड़ रुपए चुनावी चंदा दिया है। इसके बदले में मोदी उन लोगों को देश के संसाधन भी लीज पर देते हैं। आज 21 लोगों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज्यादा पैसा है और वो 21 लोग पीएम मोदी के “परिवार” वाले ही हैं।
तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2024
तेलंगाना लोकसभा चुनाव की बात करें तो राज्य की सभी सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होंगे। तेलंगाना की 17 सीटों में से राजधानी हैदराबाद की लोकसभा सीट काफी चर्चा में हैं। यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पिछले 40 सालों से जीतती आई है और ओवैसी खुद 2004 से हैदराबाद के सांसद हैं। ऐसे में ओवैसी को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने माधवी लता को मैदान में उतारा है। यही वजह है कि हैदराबाद का नाम ना सिर्फ तेलंगाना बल्कि देश की हॉट लोकसभा सीटों में शामिल हो चुका है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
4 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
8 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines