Miya Remark: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सब्जियों की बढ़ती कीमतों के लिए मिया मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, पत्रकारों ने गुवाहाटी में सीएम से सब्जियों के ऊंचे दामों पर सवाल किया था। जवाब में उन्होंने कहा कि इस समय जिन लोगों ने सब्जियों की इतनी ज्यादा कीमत बढ़ाई है, वो कौन लोग हैं। मिया व्यापारी हैं, जो ज्यादा कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं।
असम सीएम सरमा के बयान पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि शायद वे अपनी व्यक्तिगत विफलताओं का दोष भी मिया भाई पर मढ़ते हैं।
असमिया व्यापारी कभी ज्यादा कीमत नहीं वसूलते
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में मिया व्यापारी असमिया लोगों से सब्जियों के ऊंचे दाम वसूल रहे हैं, जबकि गांवों में सब्जियों की कीमत कम है। अगर आज असमिया व्यापारी सब्जियां बेच रहे होते, तो वे कभी भी अपने असमिया लोगों से अधिक कीमत नहीं वसूलते।
Asaduddin Owaisi Tweet
इनकी मुर्गी अंडे न दे तो मियां दोषी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश में एक ऐसी मंडली (समूह) है जो अपने घर में भैंस के दूध न देने या मुर्गी के अंडे न देने पर भी मिया जी को दोषी ठहराती है। शायद वे अपनी ‘व्यक्तिगत’ विफलताओं का दोष भी मिया भाई पर मढ़ देते हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम और विदेशी मुसलमानों के बीच गहरी दोस्ती चल रही है। उन्होंने पीएम की मुस्लिम बहुल देशों की हालिया यात्राओं का जिक्र करते हुए चुटकी ली कहा कि उनसे टमाटर, पालक, आलू आदि मांग कर काम चलाओ।
जानिए कौन हैं मियां?
असम में बंगाली मूल के मुसलमानों के लिए मिया शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह लोग सब्जियों और मछली का कारोबार करते हैं। असम के मुख्यमंत्री अक्सर मिया समुदाय को कट्टर बताते हैं और उन पर असमिया संस्कृति और भाषा को विकृत करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के हालात, ITO-राजघाट डूबे, हिमाचल में बारिश जारी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines