हमारी टीम अगर नहीं जीतती है तो... Ind vs Nz के फाइनल पर क्या बोले ओवैसी?

AIMIM chief Asaduddin Owaisi on India vs New Zealand Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी बीच AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आ गया है।

Asaduddin Owaisi on India vs New Zealand Final

AIMIM chief Asaduddin Owaisi on India vs New Zealand Final: पूरे देश की निगाहें आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर टिकी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को करारी टक्कर देने की तैयारी में है। ऐसे में पूरे देश का उत्साह सातवें आसमान पर है। सभी टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। मगर इसी बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के मैच पर प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

ओवैसी ने क्या कहा?

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच पर बयान देते हुए ओवैसी ने कहा कि हमारी तरफ से हमारी पूरी नेक तम्ननाएं उनके साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वो अच्छा खेलेंगे। वो पहले भी अच्छा खेलते आए हैं। खेल में जीत हार तो लगी रहती है। हमारी टीम अगर नहीं जीतती है तब भी वो हमारी टीम है। अगर हमारी टीम जीतती है तो साफ तौर पर हमारी खुशी में इजाफा होता है। हमारा फोकस खेल पर होना चाहिए कि हमारी टीम अच्छा परफॉर्म करे।

ओवैसी का बयान

असुद्दीन ओवैसी का कहना है कि परिणाम तो बाद की बात है। अभी तक टीम इंडिया ने जितने भी मैच खेले हैं, सभी में बेहतर परफॉर्म किया है। हम उम्मीद करते हैं कि वो फाइनल में भी कामयाब होंगे। पूरी टीम के खिलाड़ियों को हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वो अच्छा परफॉर्म करेंगे।

यूजर ने किया कमेंट

असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो को देखकर कई क्रिकेट प्रेमी भी कन्फ्यूज हो गए हैं। आखिर ओवैसी ने खुलकर टीम इंडिया को बधाई क्यों नहीं दी। ओवैसी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिना ना नुकुर के ओवैसी सब कुछ बोलते, बधाई देने में भी हजार बंदिशें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ