Owaisi Slams RSS Chief Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा क्या हो गया है कि आपको कहना पड़ रहा है कि ज्यादा बच्चे पैदा कीजिए। बता दें कि संघ प्रमुख ने रविवार को नागपुर में कथाले कुल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज का प्रजनन दर 2.1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज धरती से नष्ट हो जाता है। इस तरह से कई भाषाएं और समाज लुप्त हो गए हैं।
संघ प्रमुख ने आगे कहा हमारे देश की जनसंख्या नीति 1998 या 2002 में तय की गई थी। उसमें भी बताया गया है कि किसी समाज की जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं गिरनी चाहिए। हमें दो या तीन से अधिक की आवश्यकता है। समाज के अस्तित्व के लिए संख्या महत्वपूर्ण है। मोहन भागवत की टिप्पणी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा क्या संघ प्रमुख अधिक बच्चे पैदा करने वालों को 1500 रुपये देंगे।
ये भी पढ़ेंः नोएडा में किसानों का प्रदर्शन स्थगित, सड़कें करेंगे खाली, प्रशासन के साथ बैठक के बाद किया ऐलान
करीबी को सीएम बनवा रहे हैं?
ओवैसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा मैं भागवत से पूछना चाहता हूं कि वे अधिक बच्चे पैदा करने वालों को क्या देंगे? क्या वे अधिक बच्चे पैदा करने वालों के बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे? क्या वे इसके लिए कोई योजना पेश करेंगे। ओवैसी ने कहा जब भागवत अपने किसी करीबी को सीएम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें उसके लिए कोई योजना पेश करनी चाहिए।
हैदराबाद के सांसद ने कहा ऐसे मुद्दे देश को कमजोर करते हैं, जो महंगाई, बेरोजगारी और आत्महत्या जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। उन्होंने संभल में सर्वेक्षण के अदालती आदेश पर भी सवाल उठाया। ओवैसी ने कहा वहां की अदालत का ढांचे के सर्वेक्षण का आदेश देना समझ से परे हैं।
ये भी पढ़ेंः अजित पवार नाराज, BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक; जानें महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines