AIMIM Asaduddin Owaisi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चौथी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने एक लीडिंग मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने पीएम मोदी की रिटायरमेंट से लेकर देश के पहले मुस्लिम प्रधानमंत्री पर भी चुप्पी तोड़ी है।
2 साल बाद रिटायर होंगे प्रधानमंत्री मोदी?
पीएम मोदी की रिटायरमेंट पर बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि उन्हें नहीं लगता पीएम 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेंगे। मोदी जी खुद नहीं जाएंगे बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से हराना पड़ेगा। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व उनके खून में है। यही उनकी सच्चाई है। वो मुस्लमानों से नफरत करते हैं। पीएम 2002 से लगातार यही बोलते आए हैं। इसी वजह से वो दो बार देश के पीएम बने हैं। लेकिन अब लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें हराना है।
इंडिया गठबंधन का हिस्सा ना बनने पर बोले ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं मुस्लिम महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। ये सारी बातें बेकार और बकवास है। वो जी20, चंद्रयान, विकसित भारत, विश्वगुरु और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की बातें भूल चुके हैं। सभी चीजों को उन्होंने कचरे में डाल दिया है। वहीं AIMIM के इंडिया गठबंधन का हिस्सा ना बनने पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमने अपनी तरफ से इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी मगर उधर से कोई जवाब नहीं आया।
मुस्लिम महिला बनेगी देश की प्रधानमंत्री
देश में अभी तक कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री नहीं बना है। इसपर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इंशाल्लाह देश की पहली प्रधानमंत्री एक महिला होगी, जो हिजाब पहनकर इस देश का प्रतिनिधित्व करेगी। वो समय भी जरूर आएगा। शायद मैं वो दिन देखने के लिए जिंदा ना रहूं लेकिन इंशाल्लाह ये होगा।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
57 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines