नई दिल्ली: देश भर के AIIMS में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन किया है।  इस शिविर का उद्देश्य देश भर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के कामकाज में सुधार पर ध्यान केंद्रित होगा।  समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 24 और 25 अगस्त को यह चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ और हितधारक एम्स में मरीजों के लिए शिक्षण, सीखने, अनुसंधान और सेवा वितरण के मानकों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

शिविर में एम्स में रोगी संतुष्टि का मूल्यांकन किया जाएगा। रोगियों को आराम से सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संस्थागत प्रक्रियाएं विकसित की जाएंगी। चिंतन शिविर में भारत के विभिन्न एम्स, कॉलेजों के निदेशक होंगे। जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करेंगे कि एम्स विभिन्न ​​अनुसंधान उद्देश्यों के लिए आम मंच कैसे बन सकता है। बता दें कि इससे पहले 7 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने मई में गुजरात के केवड़िया में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) के 14वें सम्मेलन ‘स्वास्थ्य चिंतन शिविर’ के समापन सत्र को संबोधित किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ