AIIMS Delhi 359 Medicines Including Cancer Diabetes Free For Patients: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को और ज्यादा लाभ देने के लिए मुफ्त में दी जाने वाली दवाओं की लिस्ट को अपडेट किया गया है। इसके साथ ही मौजूदा सूची में 45 कैंसर दवाओं समेत 63 और दवाएं जोड़ने का फैसला किया है। अब एम्स में फ्री मिलने वाली दवाओं की संख्या 359 हो गई है।
न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, लिस्ट में जोड़ी गई दवाओं में पाल्बोसिक्लिब, डेसैटिनिब, मेथोट्रेक्सेट, ट्राइमेजेट, मेस्ट्रोल एसीटेट और ल्यूकोवोरिन शामिल हैं। इसके अलावा, डायबिटीज के लिए नियमित इंसुलिन इंजेक्शन भी मुफ्त में उपलब्ध होंगे।
कैंसर की ये दवाएं शामिल की गईं
एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इस फैसले से अनगिनत गरीब लोगों को फायदा होगा। डॉक्टरों के मुताबिक जो दवाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं, उनमें आमतौर पर इमैटिनिब और डेसैटिनिब दवाएं (ब्लड कैंसर के रोगियों के लिए), टैमोक्सीफेन, पाल्बोसिक्लिब, साइक्लोफॉस्फेमाइड और एनास्ट्रोजोल (स्तन कैंसर के रोगियों के लिए), टेमोजोलोमाइड (विशिष्ट प्रकार के मस्तिष्क कैंसर के लिए) शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः स्किन के लिए गेम चेंजर है Hyaluronic Acid, आखिर क्यों माना जाता है इतना फायदेमंद?
गरीबों के लिए बेहतर इलाज की उम्मीद
इसके अलावा, सोराफेनीब का उपयोग लीवर कार्सिनोमा के इलाज के लिए किया जाता है और कैपेसिटाबाइन का उपयोग पित्ताशय के कैंसर के रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा कि फार्मेसी उन गरीब मरीजों के लिए आशा की किरण है जिन्हें दवाओं की जरूरत होती है। यह पहल सभी के लिए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने के सरकार के मिशन के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।
यह भी पढ़ेंः रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाने के पांच बड़े फायदे, दिमाग के स्वास्थ्य और हड्डियों को करेगा मजबूत
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
40 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines