Delhi AIIMS में इलाज कराने वालों के लिए बड़ी खबर; कैंसर-डायबिटीज समेत 359 दवाइयां मिलेंगी फ्री

AIIMS Delhi 359 Medicines Including Cancer Diabetes Free For Patients: एम्स दिल्ली के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि गरीबों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले मरीजों को 296 दवाइयां फ्री दी जाती थीं।

AIIMS Delhi 359 Medicines Including Cancer Diabetes Free For Patients, AIIMS Delhi, AIIMS, Free Medicines, Health News, Health News in Hindi, AIIMS Hindi News
विज्ञापन

AIIMS Delhi 359 Medicines Including Cancer Diabetes Free For Patients: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को और ज्यादा लाभ देने के लिए मुफ्त में दी जाने वाली दवाओं की लिस्ट को अपडेट किया गया है। इसके साथ ही मौजूदा सूची में 45 कैंसर दवाओं समेत 63 और दवाएं जोड़ने का फैसला किया है। अब एम्स में फ्री मिलने वाली दवाओं की संख्या 359 हो गई है।

न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, लिस्ट में जोड़ी गई दवाओं में पाल्बोसिक्लिब, डेसैटिनिब, मेथोट्रेक्सेट, ट्राइमेजेट, मेस्ट्रोल एसीटेट और ल्यूकोवोरिन शामिल हैं। इसके अलावा, डायबिटीज के लिए नियमित इंसुलिन इंजेक्शन भी मुफ्त में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

कैंसर की ये दवाएं शामिल की गईं

एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इस फैसले से अनगिनत गरीब लोगों को फायदा होगा। डॉक्टरों के मुताबिक जो दवाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं, उनमें आमतौर पर इमैटिनिब और डेसैटिनिब दवाएं (ब्लड कैंसर के रोगियों के लिए), टैमोक्सीफेन, पाल्बोसिक्लिब, साइक्लोफॉस्फेमाइड और एनास्ट्रोजोल (स्तन कैंसर के रोगियों के लिए), टेमोजोलोमाइड (विशिष्ट प्रकार के मस्तिष्क कैंसर के लिए) शामिल हैं।

गरीबों के लिए बेहतर इलाज की उम्मीद

इसके अलावा, सोराफेनीब का उपयोग लीवर कार्सिनोमा के इलाज के लिए किया जाता है और कैपेसिटाबाइन का उपयोग पित्ताशय के कैंसर के रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा कि फार्मेसी उन गरीब मरीजों के लिए आशा की किरण है जिन्हें दवाओं की जरूरत होती है। यह पहल सभी के लिए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने के सरकार के मिशन के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ