AI Videos: आजकल सोशल मीडिया पर ओरीजनल कंटेंट के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाला कंटेंट ज्यादा दिखता है. ये कंटेंट आकर्षित को करते हैं. मगर अब AI जेनरेटेड वीडियोज में आपको अच्छी चीजें नहीं बल्कि अश्लील कंटेंट ज्यादा दिखाई देते हैं. आपने ऐसे कई वीडियोज देखे होंगे जिनमें एक बिकिनी पहनी रिपोर्ट्स होती है और गली-गली घूमती है. कोई बुजुर्ग महिला गंदी बाते करती है. कुछ पॉडकास्ट वाले वीडियोज जिनमें 2 महिलाएं सेक्स और फिजिकल अपीयरेंस पर चर्चा करती हैं.
क्यों हो रहा है ऐसा?
सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज का वायरल होना थोड़ा अजीब है लेकिन यह सच है. क्रिएटर्स ने अपने पेज पर इंगेजमेंट और व्यूज को बढ़ाने के लिए सबसे सरल रास्ता AI वीडियोज बनाना है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले ये वीडियो मिनटों में तैयार हो जाते हैं और इसके लिए कोई टीम की जरूरत नहीं पड़ती है.
सूचना मंत्रालय ने बैन किए अकाउंट
ऐसे वीडियोज बनाने वाले चैनलों पर सूचना मंत्रालय ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए दर्जनों चैनलों और अकाउंट्स को बैन किया है. India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, वल्गर वीडियोज इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होते हैं. आम क्रिएटर्स जिन्हें पैसे कमाने के लिए कोई ऑपशन चाहिए होता है, उनके लिए यह सबसे आसान तरीका है. इससे कुछ ही दिनों में इंगेजमेंट आ जाती है.
2 दर्जन से ज्यादा अकाउंट और 43 Apps
अश्लील वीडियोज और कंटेंट बनाने वाले ऐसे करीब 43 ऑनलाइन ऐप्स हैं. करीब 2 दर्जन इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल है, जो Mass लेवल पर ऐसे गंदे कंटेंट को बांट रहे थे. इन सभी को बैन किया गया है. इन कंटेंट और रील वीडियोज में सेक्स और प्राइवेट पार्ट्स से संबंधित बातें, जोक्स और गंदे डायलॉग होते हैं.
उम्र का गैप दे रहा व्यूज
जी हां, इन वीडियोज में एक और बात देखी गई है जो चौंकाने वाली है. ऐसे कंटेंट में आपको 2 या 3 लोग होते हैं जिनमें युवा और दूसरा कैरेक्टर बुजुर्ग होता है. वीडियोज में स्कूल जाने वाली नाबालिग लड़कियों के भी कैरेक्टर को शामिल किया गया है, जो गंदे जोक्स और बाते करती दिखाई देती हैं.
Views का बड़ा खेल अश्लील वीडियो
इन कंटेंट की मदद से पेज पर व्यूज जल्दी मिलते हैं. इसलिए, कई क्रिएटर्स ने अश्लीलता को और ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना शुरू कर दिया है. कुछ लोगों के वीडियोज कई मिनटों के होते हैं, जिनमें सिक्वेंस और बकायदा एक अश्लील स्टोरी लाइन भी होती है. इनमें सेक्शुलाइज्ड AI तस्वीरों का जत्था होता है. कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनमें कैरेक्टर पब्लिक प्लेस में भी गंदी हरकते करते दिखाई देते हैं.
भारतीय सबसे आगे
AI से बनाए जाने वाले ऐसे वीडियोज क्रिएट करने वालों की लिस्ट में भारतीय लोग सबसे ज्यादा है. इतना ही नहीं इन वीडियोज के व्यूज भी सबसे ज्यादा अपने देश के हैं. दरअसल, इन वीडियोज को बनाने के पीछे सिर्फ इंगेजमेंट बढ़ाना नहीं है बल्कि पैसे कमाना भी है. कई क्रिएटर्स जिनका पेज व्यू अच्छा है, उन्होंने अपने अकाउंट को प्रीमियम बना दिया है. वहां वीडियो देखने के लिए आपको पैसे भी देने पड़ते हैं.
ये भी पढ़ें-दुकानदार नहीं दे रहा नई MRP पर सामान, इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines