हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AI Impact Summit 2026: PM मोदी आज करेंगे AI Summit की शुरुआत, भारत के लिए क्यों खास है ये इवेंट?

नई दिल्ली में शुरू हुए AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के नेता और टेक कंपनियों के CEO AI के भविष्य, सुरक्षा और सामाजिक असर पर चर्चा कर रहे हैं. भारत इस समिट के जरिए जिम्मेदार AI विकास पर जोर दे रहा है.

विज्ञापन
Credit: X

नई दिल्ली में 16 फरवरी 2026 से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई है. ये अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है और 20 फरवरी तक चलेगा. आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेगा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के भविष्य, इसके सामाजिक प्रभाव और सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर दुनिया भर के बड़े नेता, नीति-निर्माता और टेक कंपनियों के प्रमुख एक साथ जुटे हैं. इस बार समिट की थीम ‘People, Planet and Progress’ रखी गई है. इसका मतलब है कि AI का इस्तेमाल लोगों की भलाई, पर्यावरण की सुरक्षा और विकास के लिए कैसे किया जाए. भारत इस सम्मेलन के जरिए ये दिखाना चाहता है कि तकनीक का विकास इंसानों के हित में होना चाहिए, इसका सही और जिम्मेदार उपयोग जरूरी है.

ये भी पढ़ें: ‘भारत सफल उभरती अर्थव्यवस्था…’, अब UN चीफ ने बांधे इंडिया की तारीफों के पुल, AI समिट की मेजबानी पर सराहना

भारत के लिए गर्व की बात- PM मोदी

इस बड़े आयोजन में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्री भी इस समिट में शामिल हैं. इसके साथ ही दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. ये सभी AI से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इस समिट को भारत के लिए गर्व की बात कहा. उन्होंने ट्वीट किया कि ये अवसर इस बात का प्रमाण है कि भारत विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है.

विज्ञापन

इंडिया के लिए क्यों है खास?

समिट में AI गवर्नेंस, डेटा प्राइवेसी, साइबर सुरक्षा, हेल्थकेयर, शिक्षा, खेती और रोजगार पर AI के असर जैसे अहम मुद्दों पर मंथन हो रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि AI से कामकाज आसान और तेज होगा, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत नियम और नीति बनाना भी जरूरी है. भारत के लिए ये समिट काफी अहम माना जा रहा है. भारत तेजी से डिजिटल तकनीक में आगे बढ़ रहा है और AI के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है. सरकार का कहना है कि AI की मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. AI Impact Summit 2026 सिर्फ तकनीकी चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि ये तय करने की कोशिश भी है कि आने वाले समय में AI को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए. इस सम्मेलन से भारत को वैश्विक स्तर पर AI लीडर के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है और दुनिया को एक सुरक्षित, जिम्मेदार तकनीकी भविष्य की दिशा मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: वैश्विक समझौतों से मजबूत हुआ भारत, PM मोदी ने गिनाईं अर्थव्यवस्था की नई ताकतें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola