भारत की विमानन निगरानी संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देश की सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की पूरी तरह जांच करें। जांच के लिए डीजीसीए ने 21 जुलाई की डेडलाइन तय की है। डीजीसीए ने कहा है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, इन विमानों के ईंधन स्विच लॉकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी सामने आई है, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि डीजीसीए ने यह फैसला 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है। एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में एआई-171 के दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच के ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में आने की बात कही गई है, जिसकी वजह से इतना बड़ा विमान हादसा हो गया। हालांकि, यह जांच अभी पूरी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंं:- ‘न प्लेन में न ईंधन में खराबी थी’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की AAIB रिपोर्ट पर एअर इंडिया CEO का बयान
क्या कहा डीजीसीए ने?
डीजीसीए ने साफ किया है कि यह जांच स्टेट ऑफ डिजाईन या निर्माण द्वारा जारी किए गए Airworthiness Directives के आधार पर जरूरी की गई है। भारत में रजिस्टर्ड सभी विमान, इंजन और कंपोनेंट्स पर यह नियम लागू होगा। डीजीसीए द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ‘डीजीसीए के संज्ञान में आया है कि कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ऑपरेटरों ने 17 दिसंबर 2018 के SAIB NM-18-33 के अनुसार अपने विमान बेड़े का निरीक्षण शुरू कर दिया है। उपरोक्त के मद्देनजर प्रभावित विमानों के सभी एयर ऑपरेटरों को सलाह दी जाती है कि वे 17 दिसंबर 2018 के SAIB संख्या NM-18-33 के तहत आवश्यक निरीक्षण 21 जुलाई 2025 तक पूरा कर लें। जांच के बाद निरीक्षण योजना और रिपोर्ट संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को जानकारी देते हुए हुए कार्यालय को पेश की जाएगी।’
क्या है फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम?
यह विमान के इंजन को ईंधन की सप्लाई को कंट्रोल करता है। अगर इसमें गड़बड़ी हो जाए तो इंजन बंद होने या ईंधन की आपूर्ति रुकने का जोखिम हो सकता है। इसलिए डीजीसीए ने इसे गंभीरता से लिया है। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस से कहा है कि वे अपने बोइंग 787 और 737 बेड़े के सभी विमानों की तकनीकी जांच करें और रिपोर्ट सौंपें। अगर किसी विमान में खराबी पाई जाती है तो उसे तुरंत सुधारना होगा, तब तक वह विमान को उड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं AAIB टीम के वो 5 मेंबर, जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले की कर रहे जांच?
शनिवार (12 जुलाई) को जारी अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान का रखरखाव रिकॉर्ड बिल्कुल ठीक था। सभी जरूरी निरीक्षण समय पर किए गए थे और विमान के पास वैध उड़ान योग्यता प्रमाण पत्र भी थे। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI171 की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले, एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने इंजन का ईंधन क्यों बंद कर दिया। लेकिन दूसरे पायलट ने जवाब दिया था कि उसने ईंधन स्विच बंद नहीं किया है। तभी से फ्यूल स्विच और उसके लॉकिंग सिस्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ये अचानक क्यों बंद हो गए?
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines