Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के बाद ढूंढ लिया गया था। अब बॉक्स के डेटा डाउनलोड कर लिया गया है। अब एअर इंडिया AI 171 कैसे क्रैश हुआ इसका पता चल सकेगा। फिलहाल डेटा को एक्सपर्ट समझ रहे हैं। डेटा की जांच के बाद एक्सपर्ट किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।
हॉस्टल की छत पर मिला था ब्लैक बॉक्स
एअर इंडिया प्लेन टेकऑफ होने के बाद बीआर मेडिकल कॉलेज की छत पर लैंड होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान हॉस्टल की छत पर ब्लैक बॉक्स मिल गया। जिसके बाद उसे कब्जे में लेकर डेटा डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जांच के बाद बढ़ाई जाएगी विमानों की सुरक्षा
इस मामले में सरकार का कहना है कि कॉकपिट वॉयर रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट वॉयस रिकॉर्डर (FDR) डेटा के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे का पता चलने पर विमानों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
36 सेकेंड में हादसे का शिकार हुआ था प्लेन
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ने के करीब 36 सेकेंड के बाद ही एअर इंडिया का AI 171 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 234 यात्री और अन्य करीब 34 लोग मारे गए थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी।
AAIB के डायरेक्टर जनरल के नेतृत्व में चल रही जांच
इस पूरे मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के डायरेक्टर जनरल के नेतृत्व में ब्लैक बॉक्स की जांच की जा रही है। इसके डेटा को AAIB के दिल्ली स्थित लैब में डाउनलोड किया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि ब्लैक बॉक्स की जांच करने वाली टीम का गठन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
AAIB की टीम में ये अधिकारी भी शामिल
AAIB के डायरेक्टर जनरल की टीम में यूएस एनटीएसबी के तकनीकी विशेषज्ञ, एक विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) के नियमों के अनुसार एक हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) अधिकारी भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines