Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में 260 लोगों का मौत हुई थी। मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। जांच एजेंसी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट मंत्रालय और संसद की स्थायी समिति को सौंप दी है। इसमें सामने आया है कि लंदन के लिए टेक ऑफ करते ही कुछ ही समय में एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दोनों इंजन बंद हो गए। कुछ ही सेकंड में विमान पास के रिहायशी इलाके में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में गिर गया।
इसके अलावा अब एक तथ्य सामने आया है कि साल 2018 में अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने सभी बोइंग विमानों पर ईंधन स्विच लॉकिंग सिस्टम की खामियों की सूची जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि यह स्विच अनजाने में भी लॉक हो सकता है। लेकिन भारत के एअर इंडिया ने इस बिंदु को केवल सुझाव माना और अनिवार्य न कहकर नजरअंदाज कर दिया। परिणाम 7 साल बाद अहमदाबाद में देखने को मिला।
क्या-क्या था FAA के सुझावों में
साल 2018 में FAA ने सभी बोइंग विमानों की रिसर्च की थी। इसमें विमान की खूबियों के साथ ही बोइंग की खामियां भी थीं। इसमें फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग सिस्टम के बारे में चौकानें की बात बताई है। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ बोइंग 737 विमानों में इन स्विच में लॉकिंग फीचर लगाए ही नहीं गए। विमान के चलने के दौरान ये स्विच खुले रहते हैं। लेकिन अनजाने में टच करने से, हिलने से या टर्बुलेंस आने से यह स्विच बंद हो सकते हैं।
विमान में अंतिम क्षणों में यही हुआ
जांच में विमान में अंतिम क्षणों में दोनों पायलटों की बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से सुनाई देता है कि एक पायलट ने अपने साथी पायलट से पूछा कि तुमने स्विच बंद किया? इस पर साथी पायलट ने मना कर दिया। जब तक दोनों को कुछ समझ, विमान हादसे का शिकार हो गया। इससे रिकॉर्डिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने आप ही बंद हुआ और दोनों इंजनों में फ्यूल की सप्लाई बंद हो गई।
जांच में अभी तक इतना ही साफ
विमान हादसे में जांच रही AAIB ने अभी केवल प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कुछ ही बिंदु साफ हो पाएं हैं। विमान के टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही विमान के दोनों बंद हो गए और हादसा हो गया। जांच एजेंसी ने साफ किया कि किसी पक्षी के टकराने या किसी बाहरी क्षति से यह हादसा नहीं हुआ है। अभी यह समाने आना बचा कि आखिर फ्यूल स्विच बंद कैसे हुआ?
संबंधित खबरें
दिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
37 mins agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
47 mins ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
2 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
3 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
3 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
3 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
4 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines