'हर कदम पर मुझे नकारा', अहमद पटेल के बेटे ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

Faisal Ahmed Patel: पूर्व सांसद अहमद पटेल के बेटे ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह एक कठिन यात्रा रही।

former-mp-ahmed-patel-son-faisal-patel

Ahmed Patel son left Congress: पूर्व सांसद अहमद पटेल के बेटे ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। अपने एक्स पोस्ट में फैजल अहमद पटेल ने कहा, ‘बहुत दुख और पीड़ा के साथ, मैंने कांग्रेस के लिए काम करना बंद करने का फैसला किया है। यह कई वर्षों से एक कठिन यात्रा रही है। मेरे दिवंगत पिता अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए दिया। मैंने उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर मुझे नकार दिया गया। मैं हर संभव तरीके से मानवता के लिए काम करना जारी रखूंगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह मेरा परिवार रहेगी। मैं सभी कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ