कहते हैं कि संसद का रास्ता यूपी और बिहार से होकर जाता है। बिहार के नेता ही केंद्र में सरकार बनाने में मदद करते हैं। शनिवार को ये हकीकत में भी दिखा। बिहार के एक सांसद ने खुद प्लेन चलाकर यूपी होते हुए केंद्रीय मंत्री को दिल्ली पहुंचाया। विमान के कॉकपिट पर सांसद राजीव प्रताप रूडी को-पायलट बने और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्री। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। इससे यह सफर चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी के पास पायलट का लाइसेंस भी है। उन्हें विमान उड़ाने का शौक है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह बिहार दौरे पर गए थे। 4 अक्टूबर को चौहान को दिल्ली वापसी करनी थी। इसके लिए वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विमान में सवार हुए। संयोग हुआ कि वहां को-पायलट के रूप में सांसद राजीव प्रताप रूड़ी मिले। दोनों के बीच बातचीत हुई। बाद में कृषि मंत्री ने राजीव प्रताप रूड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग विरले ही होते हैं, जो इतनी व्यस्तताओं के बीच भी अपने हुनर के लिए समय निकालते हैं। जमीन से जुड़े रहना इसी को कहते हैं।
‘राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया…’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफर पर कहा कि राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया। बताया कि आज पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इस फ्लाइट के सह-कैप्टन थे मेरे प्रिय मित्र, वरिष्ठ राजनेता और छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी। राजीव की तारीफ करते हुए कहा कि आज आपने यात्रियों को जिस रोचक अंदाज में सरल भाषा के साथ यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की, उसने पूरी यात्रा के दौरान हम सबको यात्रा से जोड़े रखा।
यह भी पढ़ें: ‘त्राहिमाम- त्राहिमाम करेगा पाकिस्तान’, सिंधु समझौते पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
कैप्टन के लिए साहित्यकार बने केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साहित्यिक अंदाज में सफर के बारे में एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए कहा कि कैसे आपने (राजीव प्रताप) शुरुआत की, आज पटना के चारों ओर बादलों ने डेरा जमाए रखा है, कल से लगातार बारिश हो रही है। बादलों के बीच और हल्की बारिश के साथ हम दिल्ली की यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। रास्ते में हम बनारस के ऊपर से गुजरेंगे। फिर बाईं ओर प्रयागराज और दाईं ओर लखनऊ दिखाई देंगे। गंगा जी और यमुना जी के दर्शन करते हुए हम दिल्ली का सफर पूरा करेंगे और उतरते समय बादल न रहे तो नोएडा की हाई राइज बिल्डिंग्स की रोशनी भी देखने मिलेगी।
यह भी पढ़ें: राजीव प्रताप रूडी को कांग्रेस ने क्यों दिया समर्थन, जीत का विपक्ष के वोटों का क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 hr agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 hr ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
6 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
6 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
7 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
9 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
9 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines