'ऐसे लोग विरले ही होते हैं...', कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पायलट बने सांसद राजीव प्रताप रूडी की क्यों की तारीफ?

पटना से दिल्ली आ रही फ्लाइट में दिलचस्प वाख्या घटा। प्लाइट में केंद्रीय मंत्री यात्री बने थे तो वहीं उन्हीं के पार्टी के सांसद पायलट। यात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री ने खास अंदाज में पायलट का शुक्रिया कहा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विमान में मौजूद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद

विमान में मौजूद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद प्रताप रूड़ी।

कहते हैं कि संसद का रास्ता यूपी और बिहार से होकर जाता है। बिहार के नेता ही केंद्र में सरकार बनाने में मदद करते हैं। शनिवार को ये हकीकत में भी दिखा। बिहार के एक सांसद ने खुद प्लेन चलाकर यूपी होते हुए केंद्रीय मंत्री को दिल्ली पहुंचाया। विमान के कॉकपिट पर सांसद राजीव प्रताप रूडी को-पायलट बने और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्री। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। इससे यह सफर चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी के पास पायलट का लाइसेंस भी है। उन्हें विमान उड़ाने का शौक है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह बिहार दौरे पर गए थे। 4 अक्टूबर को चौहान को दिल्ली वापसी करनी थी। इसके लिए वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विमान में सवार हुए। संयोग हुआ कि वहां को-पायलट के रूप में सांसद राजीव प्रताप रूड़ी मिले। दोनों के बीच बातचीत हुई। बाद में कृषि मंत्री ने राजीव प्रताप रूड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग विरले ही होते हैं, जो इतनी व्यस्तताओं के बीच भी अपने हुनर के लिए समय निकालते हैं। जमीन से जुड़े रहना इसी को कहते हैं।

विज्ञापन

‘राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया…’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफर पर कहा कि राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया। बताया कि आज पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इस फ्लाइट के सह-कैप्टन थे मेरे प्रिय मित्र, वरिष्ठ राजनेता और छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी। राजीव की तारीफ करते हुए कहा कि आज आपने यात्रियों को जिस रोचक अंदाज में सरल भाषा के साथ यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की, उसने पूरी यात्रा के दौरान हम सबको यात्रा से जोड़े रखा।

विज्ञापन

कैप्टन के लिए साहित्यकार बने केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साहित्यिक अंदाज में सफर के बारे में एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए कहा कि कैसे आपने (राजीव प्रताप) शुरुआत की, आज पटना के चारों ओर बादलों ने डेरा जमाए रखा है, कल से लगातार बारिश हो रही है। बादलों के बीच और हल्की बारिश के साथ हम दिल्ली की यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। रास्ते में हम बनारस के ऊपर से गुजरेंगे। फिर बाईं ओर प्रयागराज और दाईं ओर लखनऊ दिखाई देंगे। गंगा जी और यमुना जी के दर्शन करते हुए हम दिल्ली का सफर पूरा करेंगे और उतरते समय बादल न रहे तो नोएडा की हाई राइज बिल्डिंग्स की रोशनी भी देखने मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ