Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

आगरा में मस्जिद गिरी, 500 साल पुराने तीनों गुंबद धराशाई, बारिश से मिट्टी में मिली ‘विरासत’

Agra Sikander Lodi Mosque Collapse: ताजमहल के गुबंद से पानी लीक होने के बाद आगरा में लोदी काल की एक मस्जिद गिर गई है। 500 साल पुरानी इस मस्जिद के तीन गुबंद एक-एक करके धराशाई हो गए। इस घटना की वजह भारी बारिश बताई जा रही है।

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Sep 16, 2024 12:00
Agra Sikander Lodi Mosque Collapse

Agra Mosque Collapse: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। बीते हफ्ते ताजमहल के गुंबद से पानी टपकने का वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आगरा से एक और खबर सामने आ रही है। आगरा में मौजूद 500 साल पुरानी मस्जिद अचानक से ढह गई है। सिकंदर लोदी के समय में बनी इस मस्जिद के तीनों गुंबद गिर गए हैं।

आफत बनी बरसात

आगरा में पिछले 3 दिन से लगातार मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। आलम यह है कि विश्व धरोहर की फेहरिस्त में शुमार ताजमहल तक से पानी टपकने लगा है। ताजमहल के आसपास जलभराव के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे आगरा की बारिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। खबरों की मानें तो मस्जिद गिरने की वजह भी तेज बरसात को बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ताजनगरी नहीं बनेगी विश्व धरोहर… सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला; अब क्या है रास्ता?

तीसरे गुंबद को सहेजा गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 500 साल पहले सिकंदर लोदी ने आगरा में तीन गुंबद वाली खूबसूरत मस्जिद बनवाई थी। पिछली 5 सदियों से इस मस्जिद का नाम आगरा की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार था। हालांकि मानसून की बारिश मस्जिद के लिए कहर बनकर टूटी और एक-एक करके मस्जिद के तीनों गुंबद धराशाई हो गए। रविवार की रात मस्जिद के 2 गुबंद भरभरा कर नीचे गिर गए। वहीं तीसरा गुबंद भी ना गिर जाए, इस डर से उसे उतार कर सुरक्षित रख दिया गया है।

---विज्ञापन---

आगरा की विरासत का हिस्सा

टूरिस्ट गाइड फेडरेशन के मुख्य सचिव शकील चौहान का कहना है कि लोदी मस्जिद आगरा की विरासत का अहम हिस्सा थी। हम केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि मस्जिद की जगह को सरंक्षित करके ढांचे का पुनर्निर्माण करवाया जाए। यह मस्जिद ककैया ईंटों और चूने से बनी थी। 8 फीट ऊंची नींव पर मस्जिद के ढांचे का निर्माण किया गया था।

यह भी पढ़ें- हे भगवान! ताजमहल के गुंबद से भी टपकने लगा पानी; बगीचों में 2 से 3 फीट जलभराव, ASI अलर्ट

First published on: Sep 16, 2024 12:00 PM

संबंधित खबरें