हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

महिला टीचर का MMS बना ब्लैकमेल कर रहे थे छात्र, आगरा पुलिस 4 को घर से उठा लाई

Agra News : 10 वीं का छात्र टीचर का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल कर रहा था। आगरा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Agra News :  उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस नेदसवीं के छात्र और उसके तीन दोस्तों को टीचर का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने और फिर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र के ब्लैकमेल से टीचर इस कदर परेशान हो गई कि वह आत्महत्या के कगार पर पहुंच गई थी। छात्र महिला टीचर से शारीरिक संबंध बनाने का दवाव बना रहा था।

महिला टीचर दसवीं के छात्र को अपने घर पढ़ाती थी लेकिन एक दिन छात्र ने नहाने का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। टीचर ने जब इससे इनकार कर दिया और छात्र से संबंध खत्म करने की बात कही तो इसने अपने दोस्तों के बीच वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

बताया जा रहा है कि छात्र की करतूत के बाद टीचर ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके जवाब में छात्र ने पहले वीडियो को अपने दोस्तों के बीच साझा किया और फिर इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इससे टीचर के मन में आत्महत्या का भी ख्याल आने लगा। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : कनाडा में भारतीय किरायेदार का सामान फेंक घर से निकाला, वीडियो देख भड़के लोग

हैरानी की बात ये है कि जब शिक्षिका ने छात्र से किसी भी तरह का संपर्क रखने से इनकार किए तो वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। इससे टीचर मानसिक रूम से परेशान हो गई। फिर मामला “मिशन शक्ति” अभियान की सहायता टीम तक पहुंचा और पुलिस एक्शन लिया। आगरा पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सूरज राय ने छात्र और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इंस्टाग्राम पेज बनाने वाला आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें : महिला के घर में घुसा चोर, काम किया ‘तमाम’, लिखा ऐसा नोट पढ़कर सन्न हुए लोग

छात्र के कुकृत की हर कोई निंदा कर रहा है। लोगों का कहना मादक पदार्थों का सेवन और मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल से बच्चों के व्यवहार में गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें