अग्निवीर योजना को लागू हुए 4 साल पूरे होने वाले हैं. अब सेना के सामने सबसे बड़ी चुनौती इनके परमानेंट करने को लेकर है. स्कीम लागू होने के वक्त यह घोषणा की गई थी कि 25 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट कर दिया जाएगा. अभी सेना इसको लेकर पशोपेश में है, वहीं अग्निवीरों को लेकर भर्ती प्रोसेस में कुछ और बदलाव किए गए हैं.
पहले जो युवा अग्निवीर बनना चाहते है, उनके लिए भर्ती फॉर्म में ही साफ हिदायत दी गई है कि वे अविवाहित होंगे. ट्रेनिंग के दौरान भी विवाह नहीं कर सकते. अगर यह सच्चाई छुपाई गई तो उनको ट्रेनिंग कैंप से निकालने के साथ ही सेना के जो रुपये ट्रेनिंग पर खर्च हुए हैं उनसे वसूला जाएंगे.
यह भी पढ़ें : Agniveers New Rules: परमानेंट सैनिक बनना है तो पूरी करनी होगी ये शर्त, अग्निवीरों के लिए सेना का नया नियम
सेना भवन में कार्यरत एक कर्नल ने बताया कहा कि अग्निवीरो के विवाह का मुद्दा इसलिए उठा है, क्योंकि बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक अग्निवीर ने ट्रेनिंग के दौरान शादी कर ली. गुप्त सूत्रों से जब इसकी जानकारी सेना को मिली है तो सेना ने एक्शन लेने की तैयारी कर ली है. साथ ही 2026 में होने वाली अग्निवीर रैली के लिए सख्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया बदलने के साथ ही विवाह को लेकर भी सख्त नियम बनाये गए हैं. यानी पहले अगर विवाहित होने की खबर मिलती थी तो नियम यह था कि जॉब से हटाने के साथ ही सभी सुविधा से भी वंचित कर दिया जाता था. लेकिन अब इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया जा सकता है, यानी किसी भी तरह की सच्चाई छुपाने पर सीधा जेल जाना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : स्थायी सैनिक बनने तक नहीं कर सकते शादी, अग्निवीरों के लिए इंडियन आर्मी का नया नियम
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा सबसे बड़ा बदलाव डिपार्टमेंट को लेकर हुआ है. पहले उम्मीदवारों को भर्ती के बाद ट्रेड मिलती थी, लेकिन अब आवेदन फॉर्म भरते समय ही अपनी ट्रेड चुनने की आजादी होगी.
संबंधित खबरें
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
29 mins agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines