Nepal news: राजधानी काठमांडू में सोमवार देर शाम वाहन ऑपरेटरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन आग के हवाले कर दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाई।
काठमांडू के आसपास रिंग रोड किया जाम
जानकारी के मुताबिक गुस्साई भीड़ ने निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर काठमांडू के आसपास रिंग रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इससे आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की दो गाडियाें में आग लगा दी।
नए यातायात नियमों का है विरोध
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेपाल में नए यातायात नियमों के अनुसार पुलिस 1500 तक जुर्माना कर रही है। उन्हें बस स्टैंड पर भी वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यातायात नियमों के नाम पर ट्रांसपोर्टरों के चालान किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में द इंडिपेंडेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल, ऑल नेपाल ट्रांसपोर्ट एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और नेपाल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि वे विरोध के संकेत के रूप में काठमांडू घाटी में सार्वजनिक वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार पर सरकार और परिवहन कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
5 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
6 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines