शिमला: हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए माथापची कर रही है। पार्टी की आलाकमान शिमला में है और सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की है। इस बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही प्रतिभा सिंह के समर्थन में आज अपने ही एक नेता के काफिले को रोक दिया।
प्रतिभा सिंह के समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन
प्रतिभा सिंह के समर्थक शिमला में ओबेरॉय सेसिल के बाहर एकत्र हुए और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोक दिया। कांग्रेस को राज्य में सभी गुटों के लिए स्वीकार्य उम्मीदवार खोजने में मदद करने के लिए, तीन वरिष्ठ नेताओं – राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भेजा गया है।
राज्यसभा में पेश हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, विपक्ष ने किया विरोध
एक वीडियो में कार्यकर्ताओं को श्री बघेल की कार के आसपास और कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारे लगाते देखा जा सकता है, जिन्होंने पार्टी के हिमाचल प्रदेश अभियान का नेतृत्व किया, लेकिन चुनाव नहीं लड़ा।
‘अगला मेयर आप से होगा’, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता का यू टर्न
पार्टी आलाकमान फैसला करेगा: राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने जोर देकर कहा कि अंतिम फैसला दिल्ली द्वारा किया जाएगा। हमें बहुमत मिला है हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। निर्वाचित विधायकों को बुलाया है और एक अनौपचारिक बैठक की है.. पार्टी आलाकमान फैसला करेगा।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी की ओर से मुझे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना। मुझे सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जाना था। जिम्मेदारी के बाद मैंने यह काम पूरी ईमानदारी से किया। नतीजा आज हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पार्टी की ओर से आज या कल (10 दिसंबर) तक की जाएगी।
सीएम पद के लिए ये दावेदार
कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह सहित कई उम्मीदवारों के बीच मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना बड़ा काम है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को इस पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि पार्टी प्रमुख तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
4 mins agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
1 hr ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
2 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
4 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
5 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
5 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines