Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद सीएम एमके स्टालिन ने एक वीडियो जारी किया जिसमें कहा गया कि यह कदम राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि पार्टी डीएमके कैडर को न उकसाए। अब तमिलनाडु भाजपा चीफ अन्नामलाई ने सीएम स्टालिन को खरी-खरी सुनाते हुए कहा है कि उन्होंने (मुख्यमंत्री) जो दिया है वह उन्हें वापस मिलेगा।
अन्नामलाई ने शिवगंगा में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले कहा कि स्टालिन ने बीजेपी कैडर को चेतावनी देकर अपनी हद पार कर दी है। उन्होंने कहा, ‘कनिमोझी की गिरफ्तारी के दौरान भी मैंने मुख्यमंत्री को इस कदर नाराज नहीं देखा। इससे यही पता चलता है कि जैसा जनता कहती है, सेंथिल बालाजी डीएमके के कोषाध्यक्ष हैं। सीएम स्टालिन ने वीडियो बयान में अपनी हदें पार कर दी हैं।’
अन्नामलाई ने सीएम स्टालिन को भाजपा कार्यकर्ताओं को छूने की चुनौती दी
अन्नामलाई ने सीएम स्टालिन को भाजपा कार्यकर्ताओं को छूने की चुनौती दी। कहा कि यह मत सोचो कि हम तुम्हारी धमकियों से डरते हैं। आप जो देंगे वही आपको वापस मिलेगा।
शिवगंगा में एक सभा को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने DMK सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि पिछले दो साल तमिलनाडु के लोगों के लिए कष्टदायक समय रहा है क्योंकि सत्तारूढ़ सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कई वादे किए थे, लेकिन कुछ भी कार्यान्वित नहीं किया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि 2,447 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजना के कारण शिवगंगा जिले को लाभ हुआ है और ‘द्रविड़ शासक’ वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
40 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines