Home Ministry Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में स्कूल-हाॅस्पिटल के बाद गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को ये धमकी मेल के जरिए भेजी गई। यह धमकी भरा मेल दिल्ली पुलिस के नाॅर्थ ब्लाॅक स्थित कंट्रोल रूम को मिला। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस डाॅग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और सघन तलाशी ली।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय में तैनात एक अधिकारी को बम की धमकी भरा मेल मिला। इसके बाद डीएफएस को काॅल किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। तलाशी अभियान जारी है। वहीं दिल्ली फायर सर्विस विभाग ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में बम की धमकी वाला मेल मिला था। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई।
पहले मिल चुकी स्कूल-हाॅस्पिटल को उड़ाने की धमकी
बता दें कि इससे पहले देश के 8 एयरपोर्ट और दिल्ली के 8 हाॅस्पिटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद देशभर में पब्लिक प्लेसेज पर सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर की 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मामले में गृह मंत्रालय ने आईबी को निर्देश देकर जांच करने को कहा था।
आईबी की जांच में सामने आया था कि पुलिस को धमकी भरा ई-मेल हंगरी के बुडापेस्ट से भेजा गया था। मामले की जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि ईमेल का आईपी एड्रेस हंगरी के बुडापेस्ट का पाया गया। वहीं ईमेल भेजने वाले ने मेल डाॅट आरयू सर्वर का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ेंः Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी; तलाशी में कुछ नहीं मिला, जांच जारी
ये भी पढ़ेंः Russia से आया स्कूलों में बम होने का मेल! करीब 100 स्कूल करने पड़े बंद, Top Updates
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
30 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
54 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines