CBI Summons Abhishek Banerjee: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ के लिए सोमवार को ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 17 अप्रैल को कोलकाता के निजाम पैलेस में पेश होने के लिए कहा है।
सीबीआई का यह समन अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोलकाता हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें उनसे पूछताछ के लिए आदेश दिया गया था। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को इसी केस में पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया को दिल्ली की अदालत से झटका, 27 तक CBI तो 29 अप्रैल तक ED की हिरासत में रहना होगा
24 अप्रैल को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दरअसल, 13 अप्रैल को कलकत्ता हाईकोर्ट ने आदेश दिया थ कि जरूरत पड़ने पर ईडी और सीबीआई अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती हैं। हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस को यह भी निर्देश दिया था कि मामले की जांच कर रहे सीबीआई और ईडी अफसरों पर कोई एफआईआर न दर्जकिया जाए।
अभिषेक बनर्जी ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने दोनों आदेशों पर रोक लगा दी है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है। कहा है कि तब तक जांच एजेंसियां अभिषेक से पूछताछ नहीं कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: जगदीश शेट्टार के इस्तीफे पर CM बोम्मई का बड़ा खुलासा, बोले- आलाकमान ने उनसे किया था ये वादा
क्या है शिक्षक भर्ती घोटाला?
2014 में पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली। उस वक्त पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। 2016 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस मामले में कई गड़बड़ी की शिकायतें आईं तो हाईकोर्ट में मामला पहुंचा।
सीबीआई ने 30 सितंबर को पहली चार्जशीट दाखिल की। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चाटर्जी समेत 16 लोगों के नाम थे। ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया। पार्थ चटर्जी 23 जुलाई 2022 से जेल में हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीयों को लगाना होगा फिंगरप्रिंट, बदले Visa नियम
1 min agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
53 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines