हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान के बाद इस राज्य में उठी चुनावी तारीख बदलने की मांग, सभी पार्टियों ने EC को लिखा पत्र

Mizoram Assembly Election 2023: देश के पांच राज्यों में अलगे महीने यानी कि नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुछ दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग उठी थी।

विज्ञापन
राजस्थान के बाद इस राज्य में उठी तारीख बदलने की मांग।

Mizoram Assembly Election 2023: देश के पांच राज्यों में अलगे महीने यानी कि नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुछ दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग उठी थी। उसके बाद अब मिजोरम में भी तारीख बदलने की मांग उठ रही है, लेकिन यह मांग मतदान की जगह मतगणना की तारीख को बदलने की है। मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है, और इस धर्म में रविवार का विशेष महत्त्व होता है। इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और सत्ताधारी मिज़ो नेशनल फ्रंट सहित सभी राजनीतिक पार्टियां एकमत हैं। सभी का कहना है कि 3 दिसंबर को जिस दिन मतगणना तय है, उस दिन रविवार है और रविवार ईसाइयों का पवित्र दिन है, इसलिए मतगणना की तारीख को बदलना चाहिए।

राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

मिजोरण में मतगणना की तारीख में बदलाव के लिए राज्य की सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मिजो लोग रविवार को पूरी तरह से प्रार्थना में समर्पित रहते हैं। इसलिए मिजोरम में रविवार को कोई भी ऑफिसियल फंक्शन नहीं रखा जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Lucknow News: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सीएम आवास के घेराव का किया प्रयास, पुलिस ने खदेड़ा

मिजोरम में 7 नवंबर को होगी वोटिंग

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बीते सप्ताह 40 सदस्यीय विधानसभा वाली मिजोरम 7 नवंबर को मतदान कराने की घोषणा की थी। इस राज्य में वोटिंग एक चरण में होगी। इसी दौरान चुनाव आयोग ने बताया था कि पांच राज्यों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को तय की गई है। लेकिन अब मतगणना की तारीख में बदलाव की लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है।

राजस्थान में बदली है मतदान की तारीख

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल चुका है। आयोग ने राज्य में 23 नवंबर को होने वाले मतदान को बदल कर 25 नवंबर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola