हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान गई अंजू को सताई बच्चों की याद, ले लिया ये बड़ा फैसला

विज्ञापन

Anju Will Come To India From Pakistan: पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान में अपने प्रेमी के लिए गई अंजू वापस भारत आ रही है। न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि 34 वर्षीय भारतीय अंजू जो शादी करने के लिए पाकिस्तान के एक गांव में गई थी, उसने साझा किया है कि मानसिक परेशानी और अपने दो बच्चों की याद में अगले महीने भारत लौट सकती है।

इसी साल 25 जुलाई को की थी नसरुल्लाह से शादी

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अंजू, जो अब इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा हो गई है, ने 25 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में अपने 29 साल के प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। जांच में सामने आया था कि वो साल 2019 में फेसबुक पाकिस्तानी युवक से जुड़ी थी।

राजस्थान में है पहला पति और दोनों बच्चे

उसके पति नसरुल्लाह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को फोन पर बताया कि फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं। उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को काफी याद कर रही है। उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बताया गया है कि अंजू की पहली शादी राजस्थान में अरविंद के साथ हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

विज्ञापन

दस्तावेज पूरे होने का है इंतजार

नसरुल्लाह ने उनकी मानसिक परेशानी के लिए चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि उनके लिए अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश (भारत) जाना ही बेहतर है। उसने कहा कि एक बार पाकिस्तान में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद वह संभवतः अगले महीने भारत लौट सकती है।

शादी के बाद पहली बार गई थी पेशावर

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजू और नसरुल्लाह ने हाल ही में शादी के बाद पहली बार पेशावर का दौरा किया था। अपनी यात्रा के दौरान अंजू ने पेशावर में दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घरों को देखने की इच्छा व्यक्त की थी। इस दौरान अंजू ने पाकिस्तान में मिली अप्रत्याशित प्रसिद्धि के लिए सराहना भी साझा की।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola