गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को करोड़ों रुपये के विकास प्रोजेक्ट की सौगात दी। इसमें दमोह स्मार्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के बाद अब 29 और 30 मई को 4 राज्यों का दौरा करेंगे। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत 29 मई को सिक्किम से करेंगे। पीएम मोदी सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से प्रकृति और विकास को मिलता है बढ़ाव’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
29 मई को कहां जाएंगे पीएम मोदी
29 मई को सिक्किम के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। यहां वह दोपहर करीब 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार का दौरा शुरू करेंगे। पीएम मोदी 29 मई की शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।
यूपी और बिहार को मिलेंगी सौगात
इसके बाद पीएम मोदी 30 मई को बिहार के काराकाट में आयोजित एक कार्यक्रम में जाएंगे। जहां वह सुबह 11 बजे 48,520 करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी कानपुर नगर में आयोजित सार्वजनिक समारोह में दोपहर करीब 2:45 बजे लगभग 20,900 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या है हिमाचल का विमल नेगी केस? जिसमें फोर्स लीव पर भेजे गए ACS समेत 3 बड़े अधिकारी
YEIDA में होगी नई शुरुआत
इसके अलावा पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वह गौतम बुद्ध नगर के YEIDA (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर 28 में 220 केवी सबस्टेशन की आधारशिला रखेंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
11 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
24 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
28 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines